✕
धोनी के इशारे पर चुना जाएगा भारत का अगला हेड कोच
By EditorialPublished on
टीम इंडिया (Team India) के अगले हेड कोच (head coach) के सिलेक्शन में एमएस धोनी (MS Dhoni) का इनपुट अहम फैक्टर हो सकता है।

x

नई दिल्ली (एजेंसी)। टीम इंडिया (Team India) के अगले हेड कोच (head coach) के सिलेक्शन में एमएस धोनी (MS Dhoni) का इनपुट अहम फैक्टर हो सकता है। धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल से बाहर हो चुकी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से हारने के बाद धोनी अपने घर रांची लौट चुके हैं। इस बीच खबर आ रही है कि बीसीसीआई माही से संपर्क साधने की कोशिश में है। दरअसल, भारतीय बोर्ड स्टीफन फ्लेमिंग को अगला हेड कोच बनाना चाहता है, इसके लिए धोनी की भूमिका बेहद अहम हो सकती है। माही, बीसीसीआई और सीएसके मैनेजमेंट के बीच सेतु का काम कर सकते हैं।
धोनी फेकेंगे आखिरी पासा
एक खबर के मुताबिक न्यूजीलैंड के लिए 303 मैच में कप्तानी कर चुके स्टीफन फ्लेमिंग राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय हेड कोच बनने के लिए बोर्ड की पहली पसंद है। सूत्रों के मुताबिक, स्टीफन फ्लेमिंग ने आईपीएल के शुरुआती दौर की बातचीत में ही लंबे और थकाने वाले शेड्यूल से बीसीसीआई के साथ सबकुछ स्पष्ट कर दिया था। वह टी-20 में अपने छोटे-छोटे कोचिंग कार्यकाल से काफी खुश हैं। इसके बाद बीसीसीआई ने अन्य विकल्पों की तलाश शुरू की और जस्टिन लैंगर, गौतम गंभीर और महेला जयवर्धने से संपर्क किया गया। हालांकि फ्लेमिंग के साथ भी चर्चा जारी है। संभावना है कि बोर्ड के लिए धोनी उनका आखिरी पासा फेंकेंगे।
कई टीम के कोच हैं फ्लेमिंग
फ्लेमिंग आईपीएल में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले कोच भी हैं, लेकिन पूर्व कीवी सलामी बल्लेबाज ने 2027 तक कोई दूसरा रोल लेने से मना कर दिया है। 2008 के ओपनिंग एडिशन में बतौर ओपनर खेलने वाले चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलने वाले फ्लेमिंग 2009 से टीम की कोचिंग करने लगे। इतना ही नहीं वह आईपीएल के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी की मेजर लीग क्रिकेट (यूएसए) में टेक्सास सुपर किंग्स और एसए 20 (दक्षिण अफ्रीका) में जॉबर्ग सुपर किंग्स के इनचार्ज भी हैं। वह द हंड्रेड में साउदर्न ब्रेव के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालते हैं। वह टी-20 में अपने इन छोटे-छोटे कार्यकाल से काफी खुश हैं।
धोनी के खास हैं फ्लेमिंग
बीसीसीआई सूत्र ने बताया, फ्लेमिंग ने ना नहीं कहा है, उन्होने अनुबंध की अवधि के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की है, जो कुछ भी असामान्य नहीं है। यहां तक कि राहुल द्रविड़ भी शुरूआत में उत्सुक नहीं थे। बाद में उन्हें मना लिया गया। अगर स्टीफन फ्लेमिंग के साथ भी ऐसा ही हुआ तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। और यह काम एमएस धोनी से बेहतर कौन कर सकता है? आईपीएल की शुरुआत से ही धोनी और फ्लेमिंग करीबी रहे हैं। आईपीएल में धोनी और फ्लेमिंग कभी अलग नहीं हुए। जब सीएसके को दो साल के लिए निलंबित किया गया था तब भारतीय दिग्गज और कीवी महान खिलाड़ी राइजिंग पुणे सुपरजायंट टीम का हिस्सा थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
