Indian Rupees
आगरा (एजेंसी)। एक तरफ जहां राज्य सरकार (State Government) के साथ-साथ केंद्र सरकार भ्रष्टाचार (Corruption) को लेकर सख्त रवैया अपना रही है और इसे रोकने के लिए तमाम प्रयास कर रही है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इन सभी कोशिशों पर पानी फेर रही है और विभाग के साथ-साथ सरकार को भी ठगने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, पूरा मामला आगरा का है, जहां लोग मृतकों का पेंशन ले रहे थे। वहीं जब विभाग को इस बात का पता चला तो सभी के होश उड़ गए और फिर सभी दोषियों से पैसे की वापसी को लेकर कार्रवाई शुरू की और सभी ने पैसे वापस कर दिए। आगरा जिले में 471 लोग अपने घर के मृत सदस्यों की जगह पर उनके पेंशन ले रहे थे और लंबे समय तक इस योजना का फायदा उठाते रहे, जिसके चलते विभाग को करीब 8 करोड़ 51 लाख रूपये का नुकसान सहना पड़ा। हालांकि ये सब सुनने में आपके अजीब जरूर लगेगा लेकिन ये सच है। वहीं जब मामले का खुलासा हुआ तो कार्रवाई की डर से लगभग 8 करोड़ 51 लाख रूपये वापस करने पड़े। आगरा में मुख्य कोषाधिकारी की सतर्कता के चलते विभाग के साथ हो रही धोखाधड़ी पकड़ी गई।
इसके बाद 471 पेंशनर के परिजनों से विभाग ने 8 करोड़ 51 लाख की रकम वसूली है, जो कि अपने आप मे रिकॉर्ड है। पेंशन प्राप्तकर्ता की मृत्यु हो जाने के बाद विभाग में इसकी सूचना देनी होती है। लेकिन इन लोगों ने अब तक कोई सूचना विभाग को नही दी थी। इस बात की जानकारी मुख्य कोषाद अधिकारी रीता सचान को हुई तो उन्होंने पैसे की वसूली कराई। वहीं रीता सचान ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पेंशनरों के परिजनों से उन्होंने अनुरोध किया है कि वह समय से मृत्यु की सूचना दें, ताकि राजकोष का धन समय से वापिस आ सके।
Editorial

Editorial

Next Story