bijli chori
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। राजस्थान (Rajasthan) में पूर्व मंत्री के घर बिजली चोरी (Electricity theft ) होने का मामला सामने आया है। झालावाड़ जिले में पिड़ावा कस्बे में पूर्व मंत्री को बिजली के पावर कट की शिकायत करना उस महंगा पड़ गया, जब विद्युत कनेक्शन ठीक करने पहुंचे डिस्कॉम के कर्मचारियों ने घर में बिजली चोरी पकड़ ली। डिस्कॉम ने उन्हें बिजली चोरी के मामले में 1 लाख 25 हजार का नोटिस थमा दिया। इतनी बड़ी राशि देख पूर्व मंत्री के भी होश उड़ गए। जबकि पिड़ावा के पूर्व मंत्री पूर्व मंत्री के घर का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया है। मामला में रहने वाले पूर्व मंत्री नफीस अहमद (Nafees Ahmed)
से जुड़ा है। डिस्कॉम भवानीमंडी के अधिशासी अभियंता शंभू दयाल ने बताया कि नफीस को वीसीआर जमा कराने का नोटिस जारी किया है। यदि वीसीआर राशि जमा नहीं हुई तो पूर्व मंत्री के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिड़ावा के नफीस अहमद जनता दल (Janata Dal)-भाजपा (BJP) की गठबंधन सरकार में राजस्थान में मंत्री रह चुके हैं। अधिशासी अभियंता ने बताया कि पिड़ावा में पूर्व मंत्री नफीस अहमद क्षेत्र में पावर कट होने की शिकायत कर रहे थे। इसके बाद डिस्कॉम की एक टीम पूर्व मंत्री के घर पहुंची। जब कर्मचारियों ने जब मंत्री के घर का कनेक्शन चेक किया तो वे आश्चर्यचकित रह गए। खंभे से आ रही बिजली केबल में मीटर से पहले कई कट लगे हुए थे। कटी हुई केबल से कई अवैध कनेक्शन किए गए थे। इन्हें बाद में हटाया गया।
एक्सईन शंभूदयाल ने बताया कि इस दौरान कई जगहों पर स्पार्किंग भी हो रही थी। इससे आसपास के घरों में आग भी लग सकती थी। इस पर मामला पूर्णतया बिजली चोरी का सामने आया। डिस्कॉम कर्मचारियों (discom employees) ने विजिलेंस टीम को बुलाकर बिजली चोरी की गणना करवाई और मंत्री को घर में की जा रही अवैध बिजली चोरी के आरोप में उन्हें पैसा भरने का नोटिस जारी किया। अभियंता ने बताया कि फिलहाल मंत्री के घर का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया है।
Editorial

Editorial

Next Story