District Collector
रूपवास (प्रा.सं.)। जिला कलक्टर (District Collector) डॉ. अमित यादव (Dr. Amit Yadav) मंगलवार को जिले के रूपवास उपखण्ड (Rupvas subdivision) के भ्रमण पर रहे जहां उन्होंने पुरामहत्व के स्थलों, जल स्त्रोतों (water sources ) का निरीक्षण कर अतिक्रमणों को हटाते हुए विकास के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में राजकीय परिसम्पत्तियों एवं जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाकर राजकीय उपयोग के लिए प्लान तैयार का सुझाव दिया।
जिला कलक्टर ने रूपवास के शाही महल (Royal Palace) और लाल महल (Red Palace) में चल रहे कार्य का निरीक्षण कर महल के जीर्णोद्धार के लिए पुरातत्व विभाग एवं नगरपालिका को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। उन्होंने महल के किनारे पर संचालित दुकानों को हटाने एवं शाही तालाब की साफ सफाई कराने सहित शाही महल में अवैध रूप से रह रहे परिवारों को विस्थापित करने के निर्देश प्रदान किये।
उन्होंने शहर में स्थित विभिन्न जलभराव क्षेत्रों गैर मुमकिन पोखर की सफाई एवं अतिक्रमण मुक्त कर पार्को का विकास करने के लिए स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे स्टेशन के पास फूटा तालाब एवं आसपास स्थित गैर मुमकिन पोखर को अतिक्रमण मुक्त कर पार्क विकसित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सरकारी खसरा नम्बरान जिनमें गलत तरीके से गैर खातेदारी की गई है या जो गैर खातेदार, खातेदारी की शर्तों को पूरा नहीं कर रहे हैं उनका रैफ रेंस या 14 (4) की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के आसपास राजकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमणों को गम्भीरता से लेकर शीघ्र हटाने की कार्यवाही करें।
Editorial

Editorial

Next Story