✕
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
By EditorialPublished on
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने लोकसभा चुनाव (Loksabha election) प्रचार के तहत मंगलवार को पश्चिमी दिल्ली सीट (West Delhi seat) पर लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती कमलजीत सहरावत (Smt. Kamaljit Sehrawat) के समर्थन में गांव नानाखेड़ी चौक में रोड शो एवं दक्षिणी दिल्ली सीट पर लोकसभा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के समर्थन में संजय कॉलोनी, भाटी माइन्स छत्तरपुर में जनसभा को संबोधित किया।

x
पश्चिमी दक्षिणी दिल्ली (एजेंसी)। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने लोकसभा चुनाव (Loksabha election) प्रचार के तहत मंगलवार को पश्चिमी दिल्ली सीट (West Delhi seat) पर लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती कमलजीत सहरावत (Smt. Kamaljit Sehrawat) के समर्थन में गांव नानाखेड़ी चौक में रोड शो एवं दक्षिणी दिल्ली सीट पर लोकसभा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के समर्थन में संजय कॉलोनी, भाटी माइन्स छत्तरपुर में जनसभा को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने भगवान श्री राम मंदिर में पूजा अर्चना की एवं भगवान परशुराम की मूर्ति पर भी पुष्प अर्पित किए। रोड शो एवं जनसभा में मुख्यमंत्री ने प्रत्याशियों को अधिक से अधिक मतों से जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस चुनाव में एक तरफ वह लोग हैं जिन्होंने परिवारवाद, तुष्टिकरण एवं भ्रष्टाचार के जरिए देश को डूबाया। दूसरी तरफ वह लोग हैं जो देश को विकास के जरिए आगे बढ़ा रहे हैं। गरीब कल्याण की योजनाएं चला रहे हैं। 2014 के बाद यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश में बड़ा परिवर्तन आया हैए जिसे आमजन ने देखा एवं महसूस किया है।
आज विश्व में भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था पांचवें स्थान पर है और जल्द तीसरे स्थान पर आयेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। दिल्ली में उनके शासन में नकली दवाई घोटालाए क्लास रूम घोटालाए यमुना सफाई के नाम पर घोटाला हुआ है और ऐसे ही अनेक अन्य घोटालों की लंबी सूची है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपने लिए शीशमहल बनाया है। शर्मा ने कहा कि देश में सबसे लंबा शासन करने वाली कांग्रेस ने सिर्फ आतंकवाद और नक्सलवाद दिया। इनके शासन में किसान और गरीब आत्महत्या करने पर मजबूर हुए।
इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ी संख्या में घरों के बाहर मौजूद आमजन ने विभिन्न जगहों पर फूलों की बारिश एवं आतिशबाजी कर स्वागत किया एवं शर्मा ने भी आमजन का अभिवादन स्वीकार किया। रोड शो में मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर भाजपा कार्यकर्ता भी जोश से भर आए। इस दौरान भाजपा (BJP) के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरियाए पूर्व सांसद रामकुमार वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
