fatal accident in pune
पुणे। जुवेनाइल बोर्ड (Juvenile Board) ने पुणे में हाल ही में हुई एक कार दुर्घटना (car accident) में शामिल आरोपी को जमानत दे दी है। यह जानकारी किशोर आरोपी के वकील ने दी है। इस कार हादसे में 2 बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई थी। स्पोर्ट्स पोर्श कार चला रहे 17 वर्षीय को नाबालिग आरोपी को न्यायालय ने कुछ शर्तों के अधीन जमानत दी है। नाबालिग की हिरासत के 14 घंटे के भीतर आए अदालत के आदेश के अनुसार, उसकी रिहाई पर कई शर्तें लगाई गईं है।
रविवार को हुआ था हादसा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार की सुबह पुणे के कल्याणी नगर के पास एक लग्जरी कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अनीस अवधिया और अश्विनी कोस्टा के रूप में हुई है। यह दुखद घटना सुबह करीब 3:15 बजे हुई। बताया जा रहा है कि कार का ड्राइवर नाबालिग है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुणे सिटी पुलिस ने पुष्टि की है कि नाबालिग को पकड़ लिया गया है और उसके पिता और उसे शराब परोसने वाले बार के मालिक पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।
Next Story