✕
राजस्थान बोर्ड की 12वीं का परीक्षा परिणाम आज
By EditorialPublished on
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Rajasthan Board of Secondary Education) (आरबीएसई) (RBSE) की ओर से 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट कल दोपहर सवा 12 बजे घोषित किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। तीनों विषय में कुल 8 लाख 66 हजार 270 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया- संभागीय आयुक्त महेश चन्द्र शर्मा रिजल्ट (result) जारी करेंगे। इस बार आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों के रिजल्ट एक साथ आएंगे। इससे पहले कोरोना काल में भी तीनों विषयों का एक साथ रिजल्ट

x
अजमेर (कार्यालय संवाददाता)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Rajasthan Board of Secondary Education) (आरबीएसई) (RBSE) की ओर से 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट कल दोपहर सवा 12 बजे घोषित किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। तीनों विषय में कुल 8 लाख 66 हजार 270 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया- संभागीय आयुक्त महेश चन्द्र शर्मा रिजल्ट (result) जारी करेंगे। इस बार आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों के रिजल्ट एक साथ आएंगे। इससे पहले कोरोना काल में भी तीनों विषयों का एक साथ रिजल्ट आया था। बोर्ड इतिहास में यह दूसरी बार होगा। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी जारी होगा। इसमें कुल 3671 विद्यार्थी रजिस्टर्ड हैं। बोर्ड की ओर से इस साल यह पहला रिजल्ट होगा। साल 2023 में पहला रिजल्ट 12वीं साइंस और कॉमर्स का 18 मई को रात 8 बजे घोषित किया था। कॉमर्स का रिजल्ट 96.60% और साइंस का 95.65% रहा। यह 2022 से करीब एक प्रतिशत कम रहा था। पिछले साल आर्ट्स का रिजल्ट 24 मई को घोषित किया गया था, जो 92.35 प्रतिशत रहा था।
Next Story
Related News
X

