✕
हवाओं से प्रदेश में 2-3 डिग्री घट सकता है तापमान
By EditorialPublished on
सूर्य (Sun) के तेवर थोड़े तेज हुए। जिले में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस गिरने से 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान (Temperature) में एक डिग्री की बढ़ोतरी व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट के बावजूद दोपहर व रात में लोगों को गर्मी से अधिक राहत का अहसास नहीं हुआ। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार आने वाले 12 घंटों में उत्तरी हवाओं का प्रभाव रहेगा। इससे प्रदेश के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। उसके बाद 4 दिन

x
प्रातःकाल संवाददाता पाली। सूर्य (Sun) के तेवर थोड़े तेज हुए। जिले में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस गिरने से 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
अधिकतम तापमान (Temperature) में एक डिग्री की बढ़ोतरी व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट के बावजूद दोपहर व रात में लोगों को गर्मी से अधिक राहत का अहसास नहीं हुआ। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार आने वाले 12 घंटों में उत्तरी हवाओं का प्रभाव रहेगा। इससे प्रदेश के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। उसके बाद 4 दिन प्रदेश के सभी संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है।
बीकानेर (Bikaner) व जोधपुर (Jodhapur) में हो सकती है बूंदाबांदी (Drizzle) मौसम केन्द्र जयपुर (Jaipur) के अनुसार प्रदेश में 4 मई से मौसम बदल सकता है। बीकानेर संभाग में 4 मई को हल्की बूंदाबांदी या बरसात हो सकती है। वहीं 5 मई को बीकानेर व जोधपुर तथा 6 मई को बीकानेर संभाग में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी या बरसात की संभावना है। जबकि प्रदेश के शेष क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पाली में भी मौसम शुष्क रहेगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
