✕
राष्ट्रपति ने किये रामलला के दर्शन
By EditorialPublished on
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने बुधवार को अयोध्या (Ayodhya) में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि में दिव्य मंदिर में रामलला (Ramlalla) का दर्शन पूजन किया।

x

अयोध्या (एजेंसी)। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने बुधवार को अयोध्या (Ayodhya) में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि में दिव्य मंदिर में रामलला (Ramlalla) का दर्शन पूजन किया। श्रीमती मुर्मू ने यहां अपने संक्षिप्त दौरे की शुरूआत प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर से की जहां उन्होने रामभक्त हनुमान जी का दर्शन पूजन किया और आरती उतारी। बाद में उनका काफिला श्रीरामजन्मभूमि की ओर रवाना हो गया। राष्ट्रपति ने जन्मभूमि पर दिव्य और भव्य बन रहे राम मंदिर में विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन किया। इससे पहले महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का स्वागत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने किया। कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
