✕
कैकेयी के रोल पर बोलीं लारा दत्ता
By EditorialPublished on
पूर्व मिस यूनिवर्स (miss Universe) और एक्ट्रेस लारा दत्ता (Lara Dutta) इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'रणनीतिः बालाकोट एंड बियॉन्ड' (Strategy: Balakot and Beyond) के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के दौरान वह कई इंटव्यूज भी दे रही हैं। इसी बीच अब हाल ही में अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान लारा दत्ता ने नितेश तिवारी की 'रामायण' (Ramayana) के बारे में बात की है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने फिल्म के सेट से वायरल हो रही उनकी तस्वीर पर भी रिएक्ट किया है। जानिए लारा दत्ता ने अपने रोल के बारे में क्या कहा है। दरअसल, बीते कु

x
पूर्व मिस यूनिवर्स (miss Universe) और एक्ट्रेस लारा दत्ता (Lara Dutta) इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'रणनीतिः बालाकोट एंड बियॉन्ड' (Strategy: Balakot and Beyond) के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के दौरान वह कई इंटव्यूज भी दे रही हैं। इसी बीच अब हाल ही में अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान लारा दत्ता ने नितेश तिवारी की 'रामायण' (Ramayana) के बारे में बात की है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने फिल्म के सेट से वायरल हो रही उनकी तस्वीर पर भी रिएक्ट किया है। जानिए लारा दत्ता ने अपने रोल के बारे में क्या कहा है। दरअसल, बीते कुछ दिनों से लारा दत्ता के 'रामायण' में कैकेयी (Kaikeyi) बनने को लेकर खबरें आ रही हैं। सेट से भी उनकी शीबा चड्डा के साथ फोटो वायरल हुई थी। जिसके बार में कहा जा रहा था कि वो कैकेयी और शीवा मंथरा बनी हैं। लेकिन अब हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने इस किरदार को लेकर बात की है और इसकी सच्चाई बताई है। एक्ट्रेस ने इसपर रिएक्ट करते हुए कहा कि 'आपकी तरह मैं भी ये सारी न्यूज सुन रही हूं। वैसे तो मैं अफवाहों पर ध्यान नहीं देती हूं। लेकिन इस तरह की खबरों को सुनकर और पढ़कर अच्छा लग रहा है।

Editorial
Next Story
Related News
X
