GST Collection India
नई दिल्ली (एजेंसी)। जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) (GST) के मोर्चे पर एक नया रिकॉर्ड बना है। दरअसल, अप्रैल 2024 में अब तक का सबसे अधिक जीएसटी रेवेन्यू कलेक्शन हुआ है। यह पार पहुंच गया। बता दें कि साल-दर- साल आधार पर ग्रॉस रेवेन्यू में 12.4% की बढ़ोतरी हुई है। रिफंड के बाद नेट जीएसटी 1.92 लाख करोड़ पर रहा। यह साल-दर-साल 17.1% बढ़ गया है। अप्रैल, 2024 के महीने में केंद्र सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी को 50,307 करोड़ और एसजीएसटी को 41,600 करोड़ का सैटलमेंट किया। बता दें कि मार्च 2024 में जीएसटी रेवेन्यू कलेक्शन साल-दर-साल 11.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.78 लाख करोड़ रूपये का रहा।
वित्तीय वर्ष 2023-24 का कलेक्शन
वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए कुल ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 20.18 लाख करोड़ रूपये रहा यह पिछले वर्ष की तुलना में हुए 20 लाख करोड़ रूपये के राजस्व से अधिक है जो 11.7 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। इस वित्तीय वर्ष का औसत मासिक कलेक्शन 1.68 लाख करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष के औसत 1.5 लाख करोड़ से अधिक है।
Editorial

Editorial

Next Story