✕
3 राज्यों में प्रचार करेंगे गहलोत
By EditorialPublished on
राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) 2 मई से तीन राज्यों में चुनाव प्रचार की कमान संभालेगे। गहलोत के कार्यालय की और से जारी बयान में बताया गया है कि गहलोत 2 मई से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र जाएंगे। साथ ही कहा गया है कि वे राजस्थान कि 22 लोकसभा सीटों और गुजरात के बनासकांठा लोकसभा क्षेत्र में प्रचार कर चुके हैं। इसके अलावा बेंगलुरू, चेन्नई, अहमदावाद, मुंबई और हैदराबाद में प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी के पक

x
कार्यालय संवाददाता जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) 2 मई से तीन राज्यों में चुनाव प्रचार की कमान संभालेगे।
गहलोत के कार्यालय की और से जारी बयान में बताया गया है कि गहलोत 2 मई से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र जाएंगे। साथ ही कहा गया है कि वे राजस्थान कि 22 लोकसभा सीटों और गुजरात के बनासकांठा लोकसभा क्षेत्र में प्रचार कर चुके हैं। इसके अलावा बेंगलुरू, चेन्नई, अहमदावाद, मुंबई और हैदराबाद में प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में प्रचार कर चुके है। चता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अशेक गहलोत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिब रहते गुजरात के प्रभारी रह चुके हैं।
उनके प्रभारी रहते कांग्रेस (Congress) ने गुजरात के विधानसभा चुनाव में भाजपा (BJP) को कड़ी चुनौती दी थी। ऐसे में इस बार लोकसभा चुनाब में भी गुजरात में अशोक गहलोत के अनुभवका कग्रेिस को फायदा मिलने की संभावना है।
राजस्थान में दो चरणों में लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) संपन्न होने के बाद पार्टी आलाकमान ने राजस्थान के नेताओं अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार की कमान सौंपी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट छत्तीसगढ़ के प्रभारी हैं। जबकि पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह असम के प्रभारी हैं। ऐसे में इन दीनों नेताओं ने इन प्रदेशों में पहले से ही पार्टी के चुनावी अभियान की कमान संभाल रहे हैं। इन दोनों राज्यों के अलाबा वे अन्य राज्यों में भी चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। पीसीसी चीफ गोबिंद सिंह डोटासरा को भी दक्षिण में प्रवासी राजस्थानियों को साधने का टास्क दिया है।
राजस्थान के प्रवासी बड़ी संख्या में गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक में रहते हैं। लंबे समय से इन राज्यों में रह रहे परिवारों का वहीं पर मतदाता सूची में नाम है। ऐसे में राजस्थान के कांग्रेस के नेता इन राज्यों में भी चुनावी सभाएं करेंगे। अशोक गहलोत और गोबिंद सिंह डोटासर की गुजरात और महाराष्ट्र के साथ ही तमिलनाडु और कर्नाटक में भी चुनावी सभा करवाने की प्लानिंग है।

Editorial
Next Story
Related News
X
