✕
प्ले ऑफ से पहले बटलर सहित इंग्लैंड के खिलाड़ी छोड़ेंगे आईपीएल टीमों का साथ
By EditorialPublished on
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में भाग लेने वाले इंग्लैंड (England) के कई स्टार्स प्लेऑफ (Play-offs) के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। कई प्लेयर्स सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड लौटेंगे।

x

नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में भाग लेने वाले इंग्लैंड (England) के कई स्टार्स प्लेऑफ (Play-offs) के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। 21 मई से आईपीएल प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाने हैं, वहीं, 22 मई से इंग्लैंड को पाकिस्तान के खिलाफ 4 टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इस कारण कई प्लेयर्स सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड लौटेंगे। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा, आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए सिलेक्ट हुए सभी खिलाड़ियों को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए उपलब्ध रहना होगा। जो प्लेयर्स टीम में सिलेक्ट हुए हैं, वे वापस इंग्लैंड लौटेंगे।
26 मई को होगा फाइनल
आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबले 21 मई से खेले जाएंगे। वहीं, फाइनल 26 मई को खेला जाएगा। प्लेऑफ में कुल 4 मुकाबले होंगे, जिसमें क्वालिफायर-1, एलिमिनेटर, क्वालिफायर-2 और फाइनल खेला जाएगा।
आठ इंग्लिश खिलाडी मिस करेंगे प्लेऑफ
आठ इंग्लिश खिलाड़ी ऐसे हैं, जो इंग्लैंड के स्क्वाड में होने के साथ ही आईपीएल भी खेल रहे हैं। इसमें जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स), मोइन अली (चेन्नई सुपर किंग्स), जॉनी बेयरस्टो, सम करन, लियम लिविंगस्टन (तीनों पंजाब किंग्स), विल जैक, रीस टॉपली (दोनों रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) और फिल सॉल्ट (कोलकाता नाइट राइडर्स) शामिल हैं। यह सभी खिलाड़ी आईपीएल का प्लेऑफ मिस करेंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
