✕
चुनाव अधिकारियों ने कार से बरामद की 1.14 करोड की नकदी
By EditorialPublished on
वडाला विधानसभा निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों ने सोमवार को एक गश्ती छापेमारी के दौरान एक कार से 1.14 करोड़ की नकदी बरामद की है। भोईडा पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पेशे से बिल्डर और होटल कारोबारी विपुल शांतीलाल नागदा अपने ड्राइवर आदित्य जावले के साथ सफर कर रहे थे।

x

मुंबई। वडाला विधानसभा निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों ने सोमवार को एक गश्ती छापेमारी के दौरान एक कार से 1.14 करोड़ की नकदी बरामद की है। भोईडा पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पेशे से बिल्डर और होटल कारोबारी विपुल शांतीलाल नागदा अपने ड्राइवर आदित्य जावले के साथ सफर कर रहे थे। अधिकारियों ने इनकी कार से 1.14 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की। अधिकारियों ने यह रकम इनकम टैक्स विभाग के सुपुर्द कर दी है।
Next Story
Related News
X

