Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi
कोलकाता (एजेंसी)। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) व प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के बंगाल (Bengal) में कांग्रेस (Congress) प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने नहीं आने को लेकर पार्टी की राज्य इकाई के नेता-कार्यकर्ताओं के एक वर्ग में क्षोभ है। उनका कहना है कि इससे कांग्रेस राज्य में लड़ाई में पिछड़ सकती है। मालूम हो कि चार चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। चारों चरण में बंगाल की सीटों पर मतदान हुआ है। इस दौरान नेता भी नहीं आया बंगाल राहुल-प्रियंका एक बार भी यहां नहीं आए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को छोड़कर पार्टी का कोई और बड़ा नेता भी अब तक बंगाल नहीं आया है। चार चरणों में राज्य की उन सीटों में से अधिकांश पर मतदान हो चुका है, जहां कांग्रेस के प्रत्याशी खड़े हैं। इनमें बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी की बहरमपुर सीट भी शामिल है। इस बारे में अधीर से पूछे जाने पर उन्होंने कहा, मेरे चुनाव प्रचार के लिए किसी की जरूरत नहीं है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी बंगाल आना चाहते थे लेकिन मैंने ही इसकी जरूरत नहीं समझते हुए उन्हें नहीं आने को कहा। राजनीतिक विश्लेषक अधीर की बातों में भी कहीं न कहीं नाराजगी भांप रहे हैं। सूत्रों के हवाले से यह भी खबर है कि आइएनडीआइए गठबंधन में शामिल तृणमूल कांग्रेस पर आक्रमण करने से बचने के लिए बंगाल में राहुल- प्रियंका की चुनावी सभाएं आयोजित नहीं की गईं। दूसरी तरफ बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को लेकर नरम रूख अपना रही हैं।
Editorial

Editorial

Next Story