✕
उड़ती फ्लाइट में लगी आग
By EditorialPublished on
शुक्रवार शाम दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर फ्लाइट (Flight) में आग (Fire) लगने के बाद इमरजेंसी (Emergency) घोषित कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से बंगलुरू जाने वाले फ्लाइट के एसी यूनिट में आग लगने की सूचना मिली थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान फ्लाइट पर 175 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट से मिली अपडेट में बताया गया है कि फ्लाइट सुरक्षित रूप से लैंड कर लिया है। बंगलूरू से दिल्ली आ रही फ्लाइट में सवार सभी 175 यात्री सुरक्षित हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की 807 फ्लाइट बंगलुरू से दिल्ली आ

x
नई दिल्ली (एजेंसी)। शुक्रवार शाम दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर फ्लाइट (Flight) में आग (Fire) लगने के बाद इमरजेंसी (Emergency) घोषित कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से बंगलुरू जाने वाले फ्लाइट के एसी यूनिट में आग लगने की सूचना मिली थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान फ्लाइट पर 175 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट से मिली अपडेट में बताया गया है कि फ्लाइट सुरक्षित रूप से लैंड कर लिया है। बंगलूरू से दिल्ली आ रही फ्लाइट में सवार सभी 175 यात्री सुरक्षित हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की 807 फ्लाइट बंगलुरू से दिल्ली आ रही थी।
उड़ान के दौरान ही फ्लाइट की एसी यूनिट में आग की सूचना मिली। इससे फ्लाइट के साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट पर भी सतर्कता बरती गई। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पर 5.52 मिनट पर फ्लाइट में आग की सूचना मिली थी। इसके बाद फ्लाइट को सुरक्षित लैंड करवाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर पूरी तरह से इमरजेंसी घोषित कर दी गई। हालांकि, 6.52 मिनट पर फ्लाइट को सुरक्षित लैंड करवा लिया गया। इस दौरान सभी यात्री सुरक्षित फ्लाइट से बाहर आ गए। उड़ती फ्लाइट के अंदर आग की सूचना मिली तो दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित हो गई।
इमरजेंसी घोषित होने के बाद तैयारियां शुरू कर दी गईं। चूंकि फ्लाइट पर 175 यात्री सवार थे, इसलिए उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई तरह के इंतजाम किए गए थे। हालांकि, एयरपोर्ट और फ्लाइट क्रू की सूझबूझ से फ्लाइट को सुरक्षित लैंड करवा लिया गया है। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में गिना जाता है। शुक्रवार शाम को जब बंगलूरू से आ रही एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट की एसी यूनिट में आग की सूचना मिली तो अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान इमरजेंसी घेषित करने के बाद किसी तरह स्थिति को संभाला गया और फ्लाइट को सुरक्षित लैंड करवाया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
