✕
रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच चुनाव
By EditorialPublished on
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने रामनगरी (Ramnagri) से देश भर को संदेश दिया। अमानीगंज बाजार के निकट आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने राम मंदिर (Ram Mandir) का महत्व समझाते हुए लोगों को रामभक्तों व रामद्रोहियों का अंतर बताया। उन्होंने सपा-कांग्रेस को 'खूनचुसवा' गठबंधन की संज्ञा दी।

x

अमानीगंज (अयोध्या) (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने रामनगरी (Ramnagri) से देश भर को संदेश दिया। अमानीगंज बाजार के निकट आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने राम मंदिर (Ram Mandir) का महत्व समझाते हुए लोगों को रामभक्तों व रामद्रोहियों का अंतर बताया। उन्होंने सपा-कांग्रेस को 'खूनचुसवा' गठबंधन की संज्ञा दी।
उन्होंने कहा, लोकसभा निर्वाचन का पांचवां चरण आते-आते चुनाव रामभक्तों (Ram devotees) व रामद्रोहियों (Ramdrohis) के बीच बंट गया है। रामद्रोही वह हैं, जो आतंकी हमला करने वालों के मुकदमे वापस लेते हैं। जो राम मंदिर को बेकार कहते हैं, जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मृत्यु पर संवेदना व्यक्त नहीं की, लेकिन माफिया के मरने पर मातम मनाने गये। जो देश में नक्सलवाद व आतंकवाद की जड़ हैं। विकास कार्यों पर जगह-जगह बैरियर लगाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को विकास व सुरक्षा प्रदान करने वाले, देश का सम्मान करने वाले और बिना भेदभाव लोगों को योजनाओं का लाभ देने वाले रामभक्त हैं।
...और सबसे बड़े रामभक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। उन्होंने लोगों से यह भी पूछा कि क्या सपा, कांग्रेस के रहते राम मंदिर बन पाता। उन्होंने कहा, आपके एक वोट से राम मंदिर बन गया। डबल इंजन की सरकार में सदियों का कलंक समाप्त हुआ। जन्मभूमि पर रामलला विराजमान हुए। उन्होंने सपा-कांग्रेस को खतरनाक बताया। कहा, जब भी दोनों दल मिलते हैं, कोई न कोई अपशकुन अवश्य है।
होता योगी आदित्यनाथ ने कहा, उनके अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। वे एक झटके में गरीबी खत्म करने की बात कह रहे हैं। इसके लिए वेल्थ सर्वे करेंगे। लोगों की संपत्ति ले लेंगे और फिर सपा के गुंडों में बांट देंगे। वे जजिया कर लगाएंगे। यह खूनचुसवा गठबंधन है। उन्होंने रामजन्मभूमि पर हमले का भी उल्लेख किया।
उन्होंने कहा, जब रामजन्मभूमि पर हमला हुआ तो केंद्र में कांग्रेस (Congress) और यूपी में सपा (SP) की सरकार थी। मुख्यमंत्री ने कहाकि वर्तमान पीढ़ी सौभाग्यशाली है। अयोध्या में जन्म लेना और भी भाग्यशाली होना है।

Editorial
Next Story
Related News
X
