Fraud in the name of flat sale
मुंबई। फ्लैट बिक्री के नाम पर पूरे डेढ करोड़ रुपये लेने के बाद भी कब्जा नहीं देने के आरोप में रबाले पुलिस स्टेशन में भैरव ग्रुप सविता होममेकर्स एलएलपी के मालिक सहित 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों के नाम विवेक जैन, अक्षय जैन, मदनलाल जैन, आशिका जैन, प्राची जैन, प्रगति रस्तोगी, संतोष म्हस्के हैं।
कोपरखैरणे में रंगनाथ शिंदे ने रिटायरमेंट के बाद मिली रकम से घणसोली सेक्टर 11 स्थित टॉवर में एक फ्लैट खरीदा था। यह सौदा 1 जुलाई 2021 को पूरा हुआ था। लेकिन सौदे के तहत तय फ्लैट की रकम अदा करने के बाद भी शिंदे को फ्लैट का कब्जा नहीं मिला। इस बारे में लगातार फॉलो अप के बाद भी आरोपियों ने शिंदे को ना तो फ्लैट का कब्जा दिया और ना ही उनके पैसे लौटाये। थक-हारकर शिंदे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Next Story