✕
सोने के बिस्किट का झांसा देकर जूलर से लूटे साढ़े चार लाख
By EditorialPublished on
सोने के बिस्किट (gold biscuits) बेचने का झांसा देकर एक गिरोह के बदमाशों ने जूलर से करीब साढ़े चार लाख रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गये। रबाले पुलिस ने गिरोह के खिलाफ ठगी और लूट का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने जूलर को सोने के बिस्किट बेचने के नाम पर ऐरोली में बुलाया था। वहां पहुंचने पर आरोपियों ने जूलर को सोने के बिस्किट तो नहीं दिये, उलटे रकम लेने के बाद पुलिस कार्रवाई का नाटक कर जूलर से ली साढ़े चार लाख रुपये की नकदी के साथ वहां से फरार हो गये।

x
नवी मुंबई। सोने के बिस्किट (gold biscuits) बेचने का झांसा देकर एक गिरोह के बदमाशों ने जूलर से करीब साढ़े चार लाख रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गये। रबाले पुलिस ने गिरोह के खिलाफ ठगी और लूट का मामला दर्ज किया है।
आरोपियों ने जूलर को सोने के बिस्किट बेचने के नाम पर ऐरोली में बुलाया था। वहां पहुंचने पर आरोपियों ने जूलर को सोने के बिस्किट तो नहीं दिये, उलटे रकम लेने के बाद पुलिस कार्रवाई का नाटक कर जूलर से ली साढ़े चार लाख रुपये की नकदी के साथ वहां से फरार हो गये।
इस मामले में ठगी के शिकार जूलर का नाम निलेश पोतदार (25) है। निलेश की तुलजापुर में जूलरी शॉप है। छह महिने पहले एक अज्ञात शख्स ने गोल्ड बिस्किट्स नाम से निलेश को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती की थी। इसके बाद डॉ. रजनीश नाम के व्यक्ति ने निलेश को बाजार भाव से कम कीमत पर बिस्किट बेचने की पेशकश की थी। अग्रवाल नामक शख्स ने निलेश से संपर्क कर डॉ. रजनीश को मालिक बताया और इस सौदे के तहत बिस्किट हासिल करने के लिये ऐरोली आने को कहा था। इसी के मुताबिक निलेश वहां पैसे लेकर पहुंचा था लेकिन आरोपियों ने पुलिस छापेमारी का नाटक कर निलेश से रकम ली और फरार हो गये।

Editorial
Next Story
Related News
X
