Maharana Pratap Jayanti
मुंबई। राजपुताना परिवार (Rajputana Family) मुंबई (Mumbai) द्वारा वसई (Vasai) में आयोजित महाराणा प्रताप जयंती (Maharana Pratap Jayanti) समारोह में बड़ी संख्या में प्रवासियों की उपस्थिति रही। शुरुआत महाराणा प्रताप के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस अवसर पर राम भदावर ने महाराणा प्रताप के शौर्य तेज बलिदान पर जब कविताओं को सुनाया तो माहौल जोश से भर उठा। आयोजन समिति के नरेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न समाज के लोगों सहित सामाजिक संस्थाओं व छत्तीस कौम के सदस्यों की उपस्थिति रही। समारोह सफल बनाने मेवाड क्षत्रिय राजपूत परिषद मुंबई अध्यक्ष विजयसिंह डुलावत, मेवाड क्षत्रिय युवा राजपूत परिषद मुंबई अध्यक्ष हरिसिंह चुंडावत, महाराणा प्रताप एकता मंच अध्यक्ष सुरेंद्रसिह भाटी, हल्दीघाटी महाराणा प्रताप मेवाड राजपूत समाज मुंबई अध्यक्ष मोहनसिंह मोखाडा, राजस्थान राजपूत परिषद मुंबई अध्यक्ष महेंद्रसिंह कुपावत, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मुंबई अध्यक्ष जीवन सिंह सोलंकी, क्षत्रिय समाज गुजरात अध्यक्ष स्वरुपसिंह जडेजा, मेवाड मित्र मंडल (Mewar Mitra Mandal) अध्यक्ष लालचंद बंबोरी, महामंत्री पारस पिपाडा, करणी सेना नवी मुंबई अध्यक्ष राजवीर सिंह राठोड व आयोजक समिति के जयसिंह चुंडावत, ददनसिंह चौहान, गोपालसिंह राठौड, नरेंद्रसिंह राणावत, पनसिंह सोलंकी, मनोहरसिंह चौहान, केसरसिंह, स्वरुपसिंह राणावत, भैरुसिंह डुलावत, भैरुसिंह सोलंकी सक्रिय रहे।
Editorial

Editorial

Next Story