✕
साध्वियों का आध्यात्मिक मिलन
By EditorialPublished on
विलेपार्ले में साध्वी राकेश कुमारी ठाणा 5 व साध्वी डॉ मंगलप्रज्ञा ठाणा 5 का आध्यात्मिक मिलन हुआ। इस अवसर पर साध्वी राकेश कुमारी ने कहा कि साध्वी मंगल प्रज्ञा का सहवर्तिनी साध्वियों के साथ आगमन हुआ है।

x

मुंबई। विलेपार्ले में साध्वी राकेश कुमारी ठाणा 5 व साध्वी डॉ मंगलप्रज्ञा ठाणा 5 का आध्यात्मिक मिलन हुआ। इस अवसर पर साध्वी राकेश कुमारी ने कहा कि साध्वी मंगल प्रज्ञा का सहवर्तिनी साध्वियों के साथ आगमन हुआ है। ये हमारे लिए गुरु संदेश और साध्वी प्रमुखा का संदेश लाई हैं। आज हमारा हृदय पुलकित हुआ है। ऐसे मिलन महोत्सव हमारे भीतर प्रमोद भावाभिव्यक्ति के संस्कार प्रदान करते हैं।
साध्वी सुदर्शन प्रभा, साध्वी राजुल प्रभा, साध्वी चैतन्य प्रभा, साध्वी शौर्य प्रभा ने गीत का संगान किया। साध्वी राकेश कुमारी, साध्वी मलयविभा, साध्वी अतुलयशा, साध्वी विपुल यशा और साध्वी चैतस्वी प्रभा ने स्वागत-स्वर व्यक्त करते हुए वातावरण को सुरम्य बना दिया।
Next Story
Related News
X

