✕
4 किलो सोना, 60 किलो चांदी
By EditorialPublished on 15 May 2024 5:30 AM IST
बॉलिवुड अभिनेत्री (Bollywood actress) कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने मंगलबार को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की मंडी (Mandi) लोकसभा सीट (Loksabha Seat) से भाजपा (BJP) प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन भरा। पहली बार सियासत में अपनी किस्मत आजमाने उतरीं कंगना रनौत के पास 91 करोड़ से अधिक की दौलत है। चुनावी हलफनामे में कंगना ने अपनी चल और अचल संपत्ति 91 करोड़ 66 लाख दिखाई है। इसमें चल संपति 28.73 करोड़ और अचल संपति 62.92 करोड़ है। कंगना पर 17.38 करोड़ का ऋण भी है।

x
शिमला (एजेंसी)। बॉलिवुड अभिनेत्री (Bollywood actress) कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने मंगलबार को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की मंडी (Mandi) लोकसभा सीट (Loksabha Seat) से भाजपा (BJP) प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन भरा। पहली बार सियासत में अपनी किस्मत आजमाने उतरीं कंगना रनौत के पास 91 करोड़ से अधिक की दौलत है। चुनावी हलफनामे में कंगना ने अपनी चल और अचल संपत्ति 91 करोड़ 66 लाख दिखाई है। इसमें चल संपति 28.73 करोड़ और अचल संपति 62.92 करोड़ है। कंगना पर 17.38 करोड़ का ऋण भी है।
4 कार, शेयर मार्केट में भी निवेश
कंगना रनौत महंगी लग्जरी गाड़ियों का शौक रखती हैं। उनके पास दो मर्सिडीज और एक बीबीएमडब्लयू समेत चार गाड़ियां हैं। इनमें 3.91 करोड़ और 58.65 लाख की मर्सिडीज और 98.25 लाख की बीएमडब्लयू गाड़ियां हैं। कंगना के बैंक खाते और 50 एलआईसी पालिसियां हैं। कंगना ने शेयर मार्केट में करीव एक करोड़ 21 लाख रूपए निवेश कर रखे हैं। उन्होंने फिल्म कंपनियों समेत 11 लोगों को पर्सनल लोन भी दे रखे हैं।
4 किलो सोना, 60 किलो चांदी
कंगना के पास छह किलो से अधिक के सोने के आभूषण हैं, जिनकी कीमत करीब 5 करोड़ है। उनके पास 60 किलो की चांदी के आभूषण हैं, जिनकी कीमत 50 लाख है। इसके अलावा कंगना के पास तीन करोड़ की कीमत का डायमंड भी हैं। उनके पास दो लाख की नकदी है। कंगना के पास चंडीगढ़ के जीरकपुर में चार, कुल्लू के मनाली और महाराष्ट्र के बांद्र में एक अपार्टमेंट है। बांद्रा के आपर्टमेंट की कीमत 23.98 करोड़ और मनाली के आपर्टमेंट की कीमत 4.97 करोड़ है। इसके अलावा उनके मुंबई में कई आवासीय भवन भी हैं। कंगना ने वितीय वर्ष 2022-23 की आयकर रिटर्न में अपनी सालाना आय 4.12 करोड़ दिखाई है।

Editorial
Next Story
Related News
X
