✕
गुजरात की बारिश ने फेरा टीम के अरमानों पानी, प्लेऑफ की रेस से बाहर
By EditorialPublished on
आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 63वां मैच अहमदाबाद (Ahmedabad) में भारी बारिश के कारण रद्द हो गया है। बारिश ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और टीम प्लेऑफ की रेस (play-off race) से बाहर हो चुकी है।

x

अहमदाबाद (एजेंसी)। आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 63वां मैच अहमदाबाद (Ahmedabad) में भारी बारिश के कारण रद्द हो गया है। बारिश ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और टीम प्लेऑफ की रेस (play-off race) से बाहर हो चुकी है। गुजरात आईपीएल में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली तीसरी टीम है। इससे पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स भी बाहर हो चुकी है। अहमदाबाद में सोमवार शाम से रात तक बारिश होती रही। ऐसे में अंपायर्स ने दोनों कप्तानों से चर्चा कर मैच रद्द करने का फैसला किया। दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए गए। इस मैच के एक अंक के साथ केकेआर के 19 अंक हो गए, जबकि गुजरात के पास 11 अंक ही हैं और टीम 16 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से जीतकर भी 13 अंक तक ही पहुंच सकती है। जो क्वालिफाई करने के लिए काफी नहीं है। दूसरी ओर कोलकाता ने टॉप-2 में रहना कन्फर्म कर लिया है। क्योंकि पॉइंट्स टेबल की कोई दो टीमें अब 19 या उससे ज्यादा पॉइंट हासिल नहीं कर पाएगी। अभी राजस्थान के पास 20 अंक तक पहुंचने का मौका है।
गुजरात आईपीएल से बाहर
गुजरात के पास फिलहाल 13 मैचों में 11 अंक हैं और टीम का अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है। अगर वह मैच गुजरात की टीम जीतती भी है, तो भी अधिकतम 13 अंकों तक पहुंच पाएगी। मौजूदा अंक तालिका में पहले से चार टीमों के 14 या इससे ज्यादा अंक हैं। ऐसे में जीटी की टीम बाहर हो गई है।
कोलकाता प्लेऑफ में पहले ही पहुंच चुकी
कोलकाता की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। एक अंक के साथ उसके 13 मैचों में 19 अंक हो गए है। अब प्लेऑफ में पहुंचने की टक्क र छह टीमों के बीच है। अभी भी तीन स्लॉट खाली है। जिन टीमों के बीच टक्क र है. वह हैं राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स। गुजरात के खिलाड़ियों ने मैच रद्द होने के बाद लैप ऑफ ऑनर लगाया। मैदान के चारों ओर घूमकर उन्होंने फैंस का आभार जताया और उन्हें शुक्रिया अदा किया।
कोलकाता का शीर्ष दो में रहना तय
कोलकाता को एक अंक मिला और 19 अंक लेकर टीम ने क्वालिफायर-एक में जगह पक्की कर ली है। टीम का शीर्ष दो में रहना तय है। 19 मई को उनका मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से है।
राजस्थान की टीम दूसरे स्थान पर है। ऐसे में शीर्ष स्थान को लेकर इन दोनों टीमों के बीच जंग होगी। राजस्थान का अभी शीर्ष दो स्थान पक्का नहीं है। उसे 15 मई को पंजाब के खिलाफ भी खेलना है। कोलकाता की टीम ने इससे पहले 2012 और 2014 में शीर्ष दो में अपना स्थान पक्का किया था। तब कोलकाता की टीम टॉफी भी जीती थी। ऐसे में क्वालिफायर-एक खेलते हुए कोलकाता का शत प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड है।

Editorial
Next Story
Related News
X
