Ghatkopar hoarding collapse
Ghatkopar hoarding collapse - मुंबई। मुंबई में अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया है और आसमान में घने बादल छाने के बाद धूल भरी आंधी और बारिश शुरू हो गई। मुंबई में दिन के समय अंधेरा छा गया और तेज हवाओं के साथ तापमान नीचे गिर गया।
मौसम विभाग की तरफ से मुंबई में आज आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। घाटकोपर इलाके में तेज हवाओं के चलते होर्डिंग गिर गया, जिसके नीचे आने से लगभग 59 लोग घायल हो गए और 8 लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। मुंबई में तूफानी हवाओं की वजह से कई फ्लाइट्स को रद्द किया गया है।
उड़ान संचालन रहा निलंबित
खराब मौसम और धूल भरी आंधी के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) ने कम दृश्यता और तेज हवाओं की वजह से लगभग 66 मिनट के लिए उड़ान संचालन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। मुंबई पुलिस ने बताया कि अचानक आई इस आंधी की वजह से मेटल का बोर्ड घाटकोपर की समता कॉलोनी के रेलवे पेट्रोल पंप पर आकर गिर गया, जिसके नीचे आने से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 59 लोग घायल हो गए। मुंबई फायर ब्रिगेड की तरफ से फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मुंबई के पश्चिमी उपनगरों बोरीवली, कांदिवली, मलाड और गोरेगांव क्षेत्र में भी भारी बारिश की सूचना मिली। इसके अलावा नवी मुंबई के कुछ हिस्सों में भी बिजली कटौती की शिकायत भी दर्ज की गई। मौसम में हुए इस अचानक बदलाव से मुंबईवासियों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, क्योंकि आसमान में बादल छाए रहने और तेज हवाओं के कारण दिन का तापमान नीचे गिर गया ।
Editorial

Editorial

Next Story