✕
जडेजा क्षेत्ररक्षण में बाधा डालने पर आउट होने वाले आईपीएल के तीसरे खिलाड़ी
By EditorialPublished on
चेपॉक (Chepauk) में खेले गए राजस्थान (Rajasthan) और सीएसके (CSK) के मुकाबले में एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) मैदान में बाधा (obstructing fielding) डालने या फिर यूं कहें क्षेत्ररक्षण में बाधा डालने के लिए आउट करार दिए गए।

x

चेन्नई (एजेंसी)। चेपॉक (Chepauk) में खेले गए राजस्थान (Rajasthan) और सीएसके (CSK) के मुकाबले में एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) मैदान में बाधा (obstructing fielding) डालने या फिर यूं कहें क्षेत्ररक्षण में बाधा डालने के लिए आउट करार दिए गए। आईपीएल में इस तरह से आउट होने वाले वह सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने। हालांकि, जडेजा के आउट होने से सीएसके को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और चेन्नई ने पांच विकेट से जीत हासिल की।
गेंद और स्टंप्स के बीच में आए जडेजा
राजस्थान के द्वारा दिए गए 142 रनों के जवाब में चेलाई ने धीमी बल्लेबाजी की और एक वक्त चार विकेट गंवाकर 121 रन बना लिए थे। 16वें ओवर में आवेश खान गेंदबाजी के लिए आए। तब ऋतुराज के साथ जडेजा कीज पर थे। ओवर की पंचवीं गेंद पर जडेजा ने थर्ड मैन पर शॉट खेला और रन के लिए दौड़ पड़े। एक रन लेने के बाद यह दूसरे रन के लिए दौड़े और आधे पिच तक दौड़ गए थे। हालांकि, ऋतुराज ने स्ट्राइक एंड से उन्हें वापस जाने के लिए कहा। तब तक सैमसन के ग्लव्स में गेंद आ चुकी थी और उन्होंने नॉन स्ट्राइक एंड पर थ्रो किया।
गेंद सीधे जाकर जडेजा को लगी। ऐसे में सैमसन ने अंपायर से क्षेत्ररक्षण में बाधा डालने को लेकर अपील की। मैदान पर मौजूद दोनों अंपायरों ने कुछ बातचीत करने के बाद इसे थर्ड अंपायर के पास भेज दिया। थर्ड अंपायर ने रिप्ले में पाया कि जडेजा अंत समय तक गेंद पर नजर बनाए हुए थे और थ्रो से ठीक पहने उन्होंने अपना मुंह मोड़ लिया। थर्ड अंपायर के मुताबिक, जडेजा को इस बात का अंदाजा था कि गेंद कहां आएगी और वह गेंद और स्टंप्स के बीच आ गए और गेंद स्टंप्स पर लगने की बजाय जडेजा को लगी। इस तरह मैदान में बाधा डालने के लिए जडेजा को आउट करार दिया गया। हालांकि, वह इससे नाखुश दिखे। जडेजा ने सात गेंद पर पांच रन बनाए।

Editorial
Next Story
Related News
X
