✕
करीना कपूर को हाई कोर्ट ने भेजा नोटिस
By EditorialPublished on
मुंबई। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस करीना की एक किताब के टाइटल को लेकर जबरदस्त विवाद छिड़ गया है।

x

मुंबई। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस करीना की एक किताब के टाइटल को लेकर जबरदस्त विवाद छिड़ गया है। इस किताब की वजह से वह बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं। एक्ट्रेस ने जुलाई 2021 में अपनी किताब ‘करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबिल: द अल्टीमेट मैनुअल फॉर मॉम्स-टू-बी’ को लॉन्च किया था। अब मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक याचिकाकर्ता की याचिका पर करीना कपूर खान को नोटिस भेजा है। एक्ट्रेस इस किताब के नाम को लेकर कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। इतना ही नहीं वकील ने किताब के टाइटल पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि करीना ने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। करीना कपूर खान की किताब ‘प्रेग्नेंसी बाइबिल’ को लेकर हो रहे इस विवाद ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया है। करीना कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी की किताब के टाइटल में ‘बाइबिल’ शब्द का इस्तेमाल किया था, जिस को लेकर विवाद हो रहा है। अब वकील ने किताब के टाइटल में इस शब्द का इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई है। हाई कोर्ट ने करीना कपूर समेत अन्य लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं क्रिस्टोफर एंथोनी ने अपनी याचिका में कहा कि किताब के टाइटल से ईसाइयों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
