ashok gehlot
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। गहलोत ने एक्स पर लिखा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा इंडिया सहयोगी दलों को लिखे गए पत्र पर चुनाव आयोग पूर्णत अनुचित है। खड़गे साहब - जायज सवालों पर - आयोग के इस एक संवैधानिक एवं अनचाही द्वार उठाए गए पत्र की भाषा संस्था से ज्यादा राजनीतिक दल की लग रही है। चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारी से काम करने की बजाय इस चुनाव में एक पक्ष के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है जो आमजन के मन में शंकाएं पैदा कर रहा है। यह चुनाव आयोग की छवि के लिए भी उचित नहीं है। यह आश्चर्यजनक है कि चुनाव आयोग पार्टियों के बीच हो रहे आतंरिक वार्तालाप पर तो प्रतिक्रिया दे रहा है पर चुनाव आयोग में विपक्षी दलों द्वारा दी गई शिकायतों पर संज्ञान भी नहीं ले रहा है। राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने 20 से अधिक शिकायतें दर्ज करवाई पर उन पर नोटिस तक जारी नहीं किए।
खड़गे ने लिखा था पत्र
उल्लेखनीय है कि पहले दो चरणों के मतदान के आंकड़े जारी करने में निर्वाचन आयोग की देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए खड़गे द्वारा इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस के नेताओं को लिखे गए पत्र के जवाब में, आयोग ने शुक्रवार को इसे स्पष्टीकरण मांगने की आड़ में पूर्वाग्रहपूर्ण विमर्श को आगे बढ़ाने का प्रयास बताया था। खड़गे ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह स्पष्ट रूप से गठबंधन सहयोगियों को संबोधित एक खुला पत्र था, न कि आयोग को। खड़गे ने शनिवार को निर्वाचन आयोग के भेजे अपने पत्र में कहा, आश्चर्य की बात है कि भारत निर्वाचन आयोग इस पत्र का जवाब देना चाहता था, जबकि सीधे तौर पर दी गई कई अन्य शिकायतों को नजरअंदाज कर रहा है। पत्र की भाषा को लेकर मेरे मन में कुछ शंकाएं हैं, लेकिन मैं उस मुद्दे पर जोर नहीं दूंगा, क्योंकि मैं समझता हूं कि वे किस दबाव में काम कर रहे हैं।
Editorial

Editorial

Next Story