Laapataa Ladies
'लापता लेडीज' (Laapataa Ladies) का निर्देशन आमिर खान (Aamir Khan) की एक्स वाइफ किरण राव (Kiran Rao) ने किया है। मूवी में प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल, स्पर्श श्रीवास्तव, रवि किशन, छाया कदम जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी दो नई शादीशुदा लड़कियों पर आधारित है, जो लंबा घूंघट लिये अपने-अपने दूल्हे के साथ ट्रेन में सफर कर रही होती हैं और स्पर्श गलती से दूसरी दुल्हन अपने साथ ले जाता है। फिल्म की कहानी महिलाओं को अधिकार देने के बारे में है।
दर्शकों, क्रिटिक्स और सेलिब्रिटीज ने इस फिल्म को खूब पसंद किया, दूसरी ओर आमिर के एक को-स्टार ने दावा किया है कि फिल्म के सीन्स एक बॉलीवुड मूवी से मिलते-जुलते हैं। आमिर खान के साथ 'इश्क' और 'मन' जैसी फिल्मों में कर चुके अभिनेता और फिल्ममेकर अनंत महादेवन ने एक हालिया इंटरव्यू में कहा है कि 1999 में आई उनकी फिल्म 'घूंघट के पट खोल' के कई सीन्स 'लापता लेडीज' में हैं।
अनंत ने कहा - मैंने लापता लेडीज देखी और शुरू से लेकर कई सीन्स सेम लगे। हमारी फिल्म में एक शहर का लड़का शादी के लिए गांव जाता है। फिर रेलवे स्टेशन पर अदला-बदली तब हो जाती है, जब वह अपनी नई दुल्हन जो घूंघट में है, उसे बंच पर इंतजार करने के लिए कहता है। जब वह वापस लौटता है तो उसे गलत दुल्हन मिल जाती है। अनंत महादेव ने कहा, "वो सीन, जहां पुलिस महिला की फोटोग्राफ को देखता है और घूंघट में होने की वजह से ज्यादा कुछ नहीं कर पाता है। यह सीन मेरी फिल्म में है। हालांकि, मेरी फिल्म में यह पुलिस नहीं बल्कि कोई और शख्स था। मुझे नहीं पता है कि लापता लेडीज के राइटर ने यूट्यूब पर मेरी फिल्म देखी है या नहीं। अनंत महादेव ने यह भी कहा कि वह इस बारे में आमिर से भी चर्चा करना चाहते थे, लेकिन बातचीत नहीं हुई। अभिनेता ने कहा, "मैं आमिर या किरण से बात नहीं कर पाया, क्योंकि वे सिर्फ डिफेंसेस बताएंगे लेकिन आधार, परिस्थितियां और बहुत सारे सीन एक जैसे हैं। ट्रेन और रेलवे स्टेशन में अदला- बदली और घूंघटवाला फोटो मेरी फिल्म से है। मैं इसको अपनी तारीफ की तरह लूंगा।"
Editorial

Editorial

Next Story