Union Minister Gadkari
मुंबई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Gadkari) ने शुक्रवार को कहा कि विपक्षी दल लोगों को भ्रमित कर रहे हैं कि दोबारा सत्ता में आने पर भाजपा संविधान में संशोधन करेगी। हालांकि कांग्रेस अपने शासन में 80 बार संवैधानिक संशोधन ला चुकी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की जनता अब भी गरीब बनी हुई है। महाराष्ट्र के बीड लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पंकजा मुंडे के समर्थन में माजलगांव शहर में आयोजित रैली में केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि हमारा विपक्ष जनता को समझाने में विफल रहा है और इस कारण अब भ्रमित कर रहा है। वे कहते हैं कि हम संविधान बदल देंगे लेकिन सुप्रीम कोर्ट का फैसला कहता है कि संविधान बदला नहीं जा सकता है और इसमें केवल संशोधन किया जा सकता है। यही कारण है कि कांग्रेस अब तक संविधान में 80 बार संशोधन कर चुकी है। उन्होंने कहा कि हमने 10 साल काम किया लेकिन कांग्रेस ने 60 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद कुछ नहीं किया। हम नहीं रुकेंगे और अंतिम गरीब व्यक्ति को लाभ पहुंचाने तक अपना काम जारी रखेंगे। वाहनों पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सीएनजी से चलने वाले दोपहिया वाहनों का निर्माण पहले ही कई कंपनियों द्वारा किया जा चुका है। ऐसे में चीनी मिलों को इन वाहनों के लिए ईंधन बेचने के लिए एथनोल पंप लगाने का लाइसेंस दिया जाएगा। इसका लाभ किसानों को भी होगा।
Editorial

Editorial

Next Story