Maharana Pratap Jayanti
मुंबई। राजपुताना परिवार मुंबई (Mumbai) द्वारा 12 मई को वसई पश्चिम में होने वाले महाराणा प्रताप जंयती (Maharana Pratap Jayanti) समारोह की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व छत्तीस कौम द्वारा कार्यक्रम को भव्य बनाने का निर्णय लिया गया। आयोजन समिति के नरेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि सामरिक में राम भदावर के नेतृत्व में वीर रस के कवि प्रस्तुति देंगे। सम्मान समारोह का आयोजन होगा। आयोजन सफल बनाने मेवाड क्षत्रिय राजपूत परिषद मुंबई अध्यक्ष विजयसिंह डुलावत, मेवाड क्षत्रिय युवा राजपूत परिषद मुंबई अध्यक्ष हरिसिंह चुंडावत, महाराणा प्रताप एकता मंच अध्यक्ष सुरेंद्रसिह भाटी, हल्दीघाटी महाराणा प्रताप मेवाड राजपूत समाज मुंबई अध्यक्ष मोहनसिंह मोखाडा , राजस्थान राजपूत परिषद मुंबई अध्यक्ष महेंद्रसिंह कुपावत, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मुंबई अध्यक्ष जीवन सिंह सोलंकी, क्षत्रिय समाज गुजरात अध्यक्ष स्वरुपसिंह जडेजा, करणी सेना नवी मुंबई अध्यक्ष राजवीर सिंहजी राठौड़ व आयोजक समिती के जयसिंह चुंडावत, ददनसिंह चौहान, गोपालसिंह राठौड,. नरेंद्रसिंह राणावत, पनसिंह सोलंकी, मनोहर सिंह चौहान, केसरसिंह, स्वरुपसिंह राणावत, भैरुसिंह डुलावत, भैरुसिंह सोलंकी आदि सकिय है।
Next Story