Neeraj Chopra Diamond League
दोहा (एजेंसी)। दोहा डायमंड लीग (Doha Diamond League) में नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने सिल्वर मेडल (silver medal) जीत लिया है। वह अपने खिताब का बचाव नहीं कर सके। उन्होंने 6 राउंड के बाद 88.36 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंका, जो उनके आखिरी प्रयास में आया। चेक रिपब्लिक के याकूब वादलेच पहले नंबर पर रहे, उन्होंने तीसरे अटैम्प्ट में 88.38 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंका। दोहा डायमंड लीग कतर के स्पोर्ट्स क्लब में हुई, नीरज ने अपने सीजन की शुरुआत दोहा से ही की। उन्होंने पिछले सीजन दोहा में गोल्ड मेडल जीता था। भारत के अन्य जैवलिन थ्रोअर किशोर जेना 10 एथलीट्स में 9वें नंबर पर रहे। उन्होंने अपने तीसरे अटैम्प्ट में 76.31 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंका।
नीरज का पहला थ्रो रहा था फाउल
नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो फाउल रहा था। उन्होंने दूसरे अटैम्प्ट में 84.93, तीसरे अटैम्प्ट में 86.24, चौथे अटैम्प्ट में 86.18, पांचवें अटैम्प्ट में 82.28 और आखिरी अटैम्प्ट में 88.36 मीटर लम्बा थ्रो फेंका। गोल्ड मेडल जीतने वाले याकूब का पांचवां और छठा अटैम्प्ट फाउल रहा था। उन्होंने पहले अटैम्प्ट में 85.87, दूसरे अटैम्प्ट में 86.93, तीसरे अटैम्प्ट में 88.38 और चौथे अटैम्प्ट में 84.04 मीटर लम्बा थ्रो फेंका। उन्होंने तीसरे अटैम्प्ट में बेस्ट थ्रो फेंका, जो नीरज के बेस्ट थो से बेहतर साबित हुआ।
Editorial

Editorial

Next Story