Akshaya Tritiya Parana Festival
मुंबई । शासनश्री मुनि धर्मरूचि स्वामी के सान्निध्य में वर्षीतप पारणे का कार्यक्रम मुम्बई सभा के तत्वाधान में आयोजित किया गया, जिसमें मुनि कमल कुमार, तपागच्छीय आचार्य नयपद्म सागर महाराज की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का प्रारंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ। मुनि जंबू कुमार ने मंत्रानुष्ठान किया। मुम्बई सभा कार्याध्यक्ष नवरत्न गन्ना ने स्वागत किया। मुनि मेधावी कुमार के गीत के पश्चात आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन अध्यक्ष कुंदनमल धाकड़ ने स्थानीय तेरापंथ समाज की ओर से स्वागत किया।
मुनि नमि कुमार एवं मुनि मनन कुमार ने अक्षय तृतीया के महत्व पर वक्तव्य दिया। मुनि अमन कुमार ने स्वरचित गीत का संगान किया। आचार्य नयपद्म सागर महाराज ने आचार्य तुलसी के जैन विश्वभारती के विज़न की प्रशंसा की तथा आचार्य महाप्रज्ञ को क्रांतिकारी आचार्य बताते हुए संघ के विकास में उनके योगदान की प्रशंसा की। मुनि कमल कुमार स्वामी ने कहा कि तपस्या आत्म शुद्धि के लिए की जाये, जिससे दिल दिमाग स्वस्थ रहे। शासनश्री मुनि धर्मरुचि स्वामी ने कहा कि तपस्या केवल निर्जरा के लिए की जाये।

Akshaya Tritiya Parana Festival
कार्यक्रम में तपस्वियों का मोमेंटो से स्वागत किया गया। आगामी वर्ष के लिए कई भाई बहनों के साथ नवदीक्षित मुनि मुकेश कुमार ने भी वर्षीतप का प्रत्याख्यान किया। 28 भाई बहनों के साथ मुनि कमल कुमार स्वामी ने 45वें वर्षीतप की सम्पन्नता के साथ 46वें वर्षीतप का प्रत्याख्यान किया। संचालन मुनि जंबूकुमार एवं मुम्बई सभा मंत्री दीपक डागलिया ने किया। शासनश्री कंचन प्रभा एवं विनम्र यशा के संदेशों का वाचन किया गया। महिला मंडल ने मधुर गीतिका की प्रस्तुति दी। मोमेंटो का वाचन संयोजक गणपतलाल डागलिया एवं सह संयोजक नितेश धाकड़ ने किया। प्रायोजक वसंती देवी कुंदनमल सुमन अशोक विधि ध्रुव हृदय धाकड़ परिवार शिशोदा का सम्मान किया गया। संयोजक गणपत डागलिया ने बताया कि आयोजन सफल बनाने सभाध्यक्ष मदनलाल तातेड़, कार्याध्यक्ष नवरत्न गन्ना, मंत्री दीपक डागलिया, कोषाध्यक्ष हस्तीमल डांगी, फाउंडेशन अध्यक्ष कुंदनमल धाकड़, महामंत्री लक्ष्मीलाल डागलिया, सभा मंत्री दिनेश धाकड़, कोषाध्यक्ष प्रकाश शिशोदिया, तेयुप मंत्री रोनक धाकड़, कोषाध्यक्ष पंकज बोलिया, महिला मंडल अध्यक्ष वनिता धाकड़, मंत्री संगीता राठौड़ के साथ आयोजक संस्थाएं तेरापंथी सभा मुंबई, आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन, कालबादेवी, तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल दक्षिण मुंबई के साथ सभी संघीय संस्थाएं सक्रिय रहीं। यह जानकारी सहसंयोजक नितेश धाकड़ ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story