✕
मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गाड़ी से बरामद किए 47 लाख रुपये
By EditorialPublished on
Mumbai Police - मुलुंड उपनगर में लोकसभा चुनाव (Loksabha elections) के लिए तैनात निगरानी दल ने एक वाहन से 47 लाख रुपये की नकद राशि जब्त की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

x

मुंबई। मुलुंड उपनगर में लोकसभा चुनाव (Loksabha elections) के लिए तैनात निगरानी दल ने एक वाहन से 47 लाख रुपये की नकद राशि जब्त की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि निगरानी दल के सदस्यों ने गुरूवार की शाम मुलुंड में बी आर रोड पर नकदी ले जाने के संदेह में एक वाहन को रोक कर तलाशी ली। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने वाहन से 47 लाख रुपये बरामद कर इसे पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब्ती के बारे में आयकर विभाग को भी सूचित कर दिया है। मुंबई की छह लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा। गौरतलब है कि रूपये बरामद होने की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी निगरानी दस्ते ने उपनगर घाटकोपर में एक कार से 72 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कार में यात्रा कर रहे दो लोगों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद जाने दिया गया। उनके मुताबिक दोनों में से एक खुद को चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बता रहा था।

Editorial
Next Story
Related News
X
