jain
मुंबई। कोशीवाड़ा (Koshiwada) जैन मित्र मंडल (Jain Mitra Mandal) मुंबई (Mumbai) का वार्षिक स्नेह सम्मेलन मांडवी रिसोर्ट में आयोजित हुआ। महिला मंडल के मंगलाचरण से शुरुआत हुई। अध्यक्ष गणपत डागलिया, मंत्री शंकरलाल राठौड़ एवं कोषाध्यक्ष कोषाध्यक्ष ललित डागलिया के नेतृत्व में सम्मेलन सहयोगी परिवार का सम्मान किया गया। कुर्ला एवं नालासोपारा की महिलाओं ने स्वागत गीतिका प्रस्तुत की। गांव के विकास एवं अगले स्नेह सम्मेलन पर चर्चा की गयी। तपस्वियों, वरिष्ठ नागरिकों के साथ प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। किशनलाल डागलिया, गमेरमल डागलिया, जसरा राठौड़, सुरेश राठौड़, तेरापंथ समाज के महामंत्री दीपक डागलिया ने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन सहयोगी किशनलाल डागलिया, गणपतलाल डागलिया, सुरेशकुमार डागलिया, लक्ष्मीलाल डागलिया, ललितकुमार डागलिया, फेंकाबाई बी डागलिया, लक्ष्मीबाई राठौड़, निलेशकुमार राठौड, किशनलाल राठौड़, गोपीलाल राठौड़, कुंदनमल राठौड़, सुखलाल राठौड़, धापुदेवी जी राठौड़ परिवार थे।
jain
आगामी सम्मेलन के सहयोगी संतोषी बाई शान्तीलाल राठौड़ परिवार होंगे। इस मौके पर तेरापंथ सभा कोशीवाडा अध्यक्ष मांगीलाल राठौड़, मंत्री गोपाल डागलिया, कोषाध्यक्ष रमेश राठौड़, तेरापंथ महिला मंडल कोशीवाडा अध्यक्ष किरण डागलिया, मंत्री केशर छाजेड़, कोषाध्यक्ष नेहा राठौड़ आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम सफल बनाने में मंडल पदाधिकारियों के साथ गोपाल डागलिया, कालूभाई राठौड़, रवि राठौड़ आदि सक्रिय रहे। संचालन ताराचंद डागलिया व मीठालाल राठौड़ ने किया।
Editorial

Editorial

Next Story