✕
केएल राहुल का कटा पत्ता, हार्दिक-चहल को मिला टिकट
By EditorialPublished on
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को सौंपी गई है, वहीं उनके डिप्टी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) हैं।

x

मुंबई (कार्यालय संवाददाता)। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को सौंपी गई है, वहीं उनके डिप्टी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) हैं। टीम में केएल राहुल (KL Rahul) को मौका नहीं मिला। शुभमन गिल (Shubman Gill) और रिंकू सिंह (Rinku Singh) को रिजर्व के तौर पर शामिल किया गया है। केएल राहुल के टीम में ना होने की बड़ी वजह संभवतः उनकी आईपीएल में धीमी बल्लेबाजी रही। चौफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और सेक्रेटरी जय शाह की अध्यक्षता में टीम का ऐलान मंगलवार को हुआ।
रिंकू सिंह मेन स्कॉड में जगह नहीं बना पाए, इसकी एक बड़ी वजह यह रही कि उनको आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। वहीं, रिंकू को अगर आईपीएल में और मैच मिलते तो वह ज्यादा उभरकर सामने आ पाते।
शुभमन गिल भी आईपीएल 2023 वाला फॉर्म बरकरार नहीं रख पाए। उनको गुजरात टाइटन्स की कप्तानी सौंपी गई, लेकिन वह इस बार वह पिछली बार की तरह बल्लेबाजी नहीं कर पाए।
एक बात तय है कि भारतीय टीम में आईपीएल का प्रदर्शन की झलक दिखी है, इसको युजवेंद्र चहल की वापसी से समझ सकते हैं। चहल ने आईपीएल में अब तक 9 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ टीम में क्यों नहीं चुने गए, यह भी सवाल है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 9 मैचों में 149.49 की स्ट्राइक रेट से 447 रन बनाए हैं। संभवतः वह ओपनर्स लड़ाई में यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा से पिछड़ गए।
रिंकू कैसे चूक वर्ल्ड कप का टिकट
रिंकू सिंह वर्ल्ड कप के लिए रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल हैं, मेन खिलाड़ी के तौर पर नहीं। रिंकू सिंह ने इस अईपीएल में अब तक 9 मैच सोले है, जहां उनके नाम महज 123 रन हैं। इस दौरान उनका एवरेज 20.50 और स्ट्राइक रेट 150.00 है।
चूंकि कोलकाता की टीम में टॉप ऑर्डर में सुनील नरेन और फिल सॉल्ट धूम मचा रहे थे। वहीं, नंबर तीन पर अंगकृष रघुवंशी खेल रहे थे, ऐसे में रिंकू को बल्लेबाजी करने का मौका ही नहीं मिला। वहीं रिंकू के इस प्रदर्शन से उनके पुराने प्रदर्शन को आंका जाए तो साफ है कि आईपीएल में जमकर ऐसा है वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का कॉम्बिनेशन बल्लेबाज (5): कातान रोहित हर्म के साथ साथ पूर्व कप्तान विराट कोहली और टी 20 के बंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी यूनिट के अहम अंग हैं। वहीं शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल को भी चांस मिला है। यहस्वी के रोहित संग ओपनिंग करने की संभावना है, वहीं शिवम दुबे धूम मचाई थी। रिंकू ने आईपीएल 2023 के 14 मैचों में 474 रन बनाए थे, तब रिंकू का एवरेज 59.25 और स्ट्राइक रेट 149.53 था। पिछले सीजन में रिंकू सिंह ने केकेआर के लिए 14 मैचों में 474 रन बनाए थे, वह टीम के टॉप स्कोरर रहे। रिंकू का टी20 इंटरनेशनल में भी डेब्यू के बाद बल्ला गरजा है। अगस्त 2023 में डेब्यू के बाद रिंकू सिंह 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जहां उन्होंने 89.00 के एवरेज और 176.23 के स्ट्राइक रेट से 356 रन बनाए है।
गिल के बल्ले में नहीं दिखी पुरानी चमक
रिंकू सिंह की तरह शुभमन गिल भी रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल हैं। इस बार वह आईपीएल में गुजरात टाइटन्स की कमान संभाल रहे हैं, शुभमन गिल ने अब तक आईपीएल के 10 मैचों में 320 रन बनाए है. इस दौरान उनका एथरेज 35.56 और स्टाइक रेट 140.97 का है।
पिछली बार शुभमन गिल आईपीएल के ऑरेन्ज कैप होल्डर रहे। तब गिल ने 17 मैचों में 890 रन बनाए थे। इस दौरान उनका एवरेज 59.33 और 157.80 का था। पर मिल पिछली बार की तुलना में इस बार थोड़े कमतर साबित हो रहे है। गिल को रिजर्व में रखने की एक बड़ी वजह उनका टी20 इंटरनेशल में रिकॉर्ड उतना शानदार होना नही है। गिल ने अब तक 14 टी० मैचों में 335 रन बनाए हैं। इसमें उनका एवरेज 25.76 और स्ट्राइक रेट 147.57 है।
केएल राहुल इसलिए चूक गए..
केएल राहुल को लेकर ऐसा माना जा रहा था कि यह टी20 टीम में वापस आ सकते हैं, पर उनके साथ एक ही नेगेटिव जाती है कि उनका टेंपरामेंट टी 20 वाले बल्लेबाजों की तरह नहीं लगता है। ठहुल ने अब तक 9 आईपीएल मैचों में 378 सन बनाए हैं, केएल का एवरेज 42.00 और स्ट्राइक रेट 144.27 है। वहीं वो 9 कैच और 2 स्टम्प भी कर चुके हैं। केएल राहुल ने भारत के लिए अरिखरी टी20 भी 2022 वर्ल्ड कप में नवंबर में खोला था। उसके बाद से वह कभी भी टी20 फॉर्मेट में नहीं खेले हैं। वहीं, राहुल के टी20 इंटरनेशनल के आंकडे देखे जाएं तो उन्होंने 72 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 2265 रन बनाए है। यहां उल्का एथरेज 37.75 और स्ट्राइक रिकॉर्ड 139.12 का है।

Editorial
Next Story
Related News
X
