gold
मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) (DRE) ने एक कथित अंतरराष्ट्रीय गोल्ड स्मगलिंग सिंडिकेट (international gold smuggling syndicate) के फाइनेंसर सह मास्टरमाइंड सहित कई अहम गुर्गों की तलाश तेज कर दी है। यह सिंडिकेट अफ्रीकी देशों से स्मगलिंग के जरिये लाये गोल्ड की प्रोसेसिंग करता था और उसे बाद में शहर में स्थानीय खरीदारों को बेच दिया करता था।
डीआरआई ने करीब 1.92 करोड़ रुपये नकदी के साथ 9.67 किलोग्राम गोल्ड की जब्ती की थी। इस तरह से कार्यवाही के तहत करीब 10.48 करोड़ की जब्ती की गई थी। एजेंसी ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें सिंडिकेट के मेल्टिंग यूनिट का ऑपरेटर भी शामिल है। गिरफ्तार चार आरोपियों में दो अफ्रीकी नागरिक भी शामिल है।
सूत्रों के मुताबिक, अभी जांच में इस सिंडिकेट के अहम मेम्बर्स की धरपकड़ पर पूरा जोर दिया जा रहा है। एजेंसी सिंडिकेट के संचालन और कामकाज को संभालनेवाले व्यक्ति की तलाश मुख्य रूप से की जा रही है। इस सिंडिकेट पर शहर में मेल्टिंग यूनिट्स के संचालन का आरोप है। यहां सिंडिकेट द्वारा स्मगलिंग के गोल्ड को पिघलाने का काम किया जाता है।
एजेंसी ने मुंबई की ऐसी ही एक मेल्टिंग यूनिट पर छापेमारी की थी जिसमें 9.31 किग्रा गोल्ड और 16.66 किग्रा सिल्वर बरामद किया गया था। इसके बाद इस यूनिट के ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया गया। उल्लेखनीय है कि एजेंसी ने इसी तरह के एक और स्मगलिंग सिंडिकेट का मार्च में पर्दाफाश किया था। इस मामले में भी एजेंसी ने 2.65 करोड़ की नकदी और 16.47 किग्रा गोल्ड जब्त किया था। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Editorial

Editorial

Next Story