congress
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में लोकसभा चुनाव (LokSabha Elections) को लेकर हलचल तेज है। इन सब के बीच कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने हरियाणा की गुरूग्राम लोकसभा सीट से अभिनेता राज बब्बर को टिकट दिया है। वहीं हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा लोकसभा सीट से आनंद शर्मा को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। हिमाचल की ही हमीरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने सतपाल रायजादा को टिकट दिया है। पार्टी ने महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से भूषण पाटिल को टिकट थमाया है। गुरूग्राम लोकसभा सीट को लेकर पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि इस सीट पर उम्मीदवार का नाम फाइनल करने में पेंच अटक सकती है। यह कहा जा रहा था कि गुरूग्राम की चुनावी पिच पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव को टिकट थमाने पर भी कांग्रेस में माथापच्ची चल रही है। यह माना जा रहा था कि गुरूग्राम सीट पर प्रत्याशी का नाम इसलिए अब तक फाइनल नहीं हो पा रहा था क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट ने जहां एक तरफ राज बब्बर का नाम इस सीट से प्रत्याशी के लिए पार्टी आलाकमान को भेजा था तो वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री शैलजा गुट ने कैप्टन अजय यादव का नाम आगे बढ़ाया था। हालांकि, अब पार्टी ने राज बब्बर के नाम पर मुहर लगा दी है।
Editorial

Editorial

Next Story