✕
लग गया साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन देशों में दिखा
By EditorialPublished on
साल का पहला सूर्य ग्रहण (First Solar Eclipse) लग गया है। इस खास खगोलीय घटना देखने के लिए दुनियाभर के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आया ।

x

नई दिल्ली (एजेंसी)। साल का पहला सूर्य ग्रहण (First Solar Eclipse) लग गया है। इस खास खगोलीय घटना देखने के लिए दुनियाभर के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आया । बता दें कि 50 साल बाद ऐसा सूर्य ग्रहण पड़ा है, जो सबसे लंबा है। इसकी पूरी अवधि करीब 5 घंटे 245 मिनट की रहने वाली रही। जिसमे से करीब सात मिनट ऐसे रहे जिसमें पूर्ण सूर्य ग्रहण रहा और पूरी धरती में अंधेरा छा गया।
सूर्य ग्रहण 2024 का समय
साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 यानी लग गया है। भारतीय समय के अनुसार रात 9 बजकर 12 मिनट पर ये ग्रहण लग चुका है और ये अब अप्रैल को 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इसकी कुल अवधि 5 घंटे 10 मिनट की रही भारत के अलावा अमेरिका, मैक्सिको, कनाड़ा, आयरलैंड, इंग्लैंड जैसे देशों की बात करें, तो यहां पर सूर्य ग्रहण दोपहर सवा 2 बजे से शुरू हो गया।
किन-किन जगहों पर दिखा सूर्य ग्रहण
बता दें कि अमेरिका में सबसे साफ सूर्य ग्रहण दिख रहा है। ऐसे में यहां पर कुछ मिनट के लिए अंधेरा छा गया। इसके अलावा सूर्य वाहण पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड आदि भागों में दिखाई दिया।
ग्रहण हटाने के लिए औरतों ने बर्तन बजाए
अमेरिका के चकटो समुदाय की महिलाओं ने ग्रहण के दौरान घर से बाहर आकर बर्तन बजाए। दरअसल, उनके समुदाय में मान्यता है कि ग्रहण के वक्त एक बड़ी और काली गिलहरी सूरज को खा जाती है। लोग उस गिलहरी को भगाने के लिए बर्तन बजाते हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
