Pratahkal-Tulsi Mahapragya Foundation-Terapanth Bhavan Kandivali
मुंबई । तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन (Tulsi Mahapragya Foundation) के ट्रस्टियों की मीटिंग तेरापंथ भवन (Terapanth Bhavan) कांदिवली (Kandivali) में हुई, जिसमें मेघराज धाकड़ अध्यक्ष चुने गये।
चुनाव अधिकारी बाबूलाल बापना व थानमल बेद थे। निवर्तमान अध्यक्ष विनोद बोहरा ने स्वागत किया। चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष पद के उम्मीदवार नरेंद्र तातेड व मेघराज धाकड़ के नामांकन की जानकारी दी। दोनों उम्मीदवारों ने अपने विजन की जानकारी दी। इसके बाद 60 ट्रस्टियों ने मतदान किया, जिसमें धाकड़ को 38 व तातेड को 22 वोट मिले। चुनाव अधिकारियों ने धाकड को विजयी घोषित किया ।

Pratahkal-Tulsi Mahapragya Foundation-Terapanth Bhavan Kandivali
नवनिर्वाचित अध्यक्ष धाकड सभी के साथ साध्वी विद्यावती द्वितीय के सम्मुख पहुँचे जिन्होंने आशीर्वाद देते कहा कि धाकड़ युवा, व्यवहार कुशल एवं उदारमाना श्रावक हैं। इनको नई जिम्मेदारी मिली है। श्रम एवं समय का नियोजन कर अपना कार्य कौशल दिखाना है। अपने कार्यकाल में धर्म संघ की प्रभावना बढाते रहे, यही मंगल कामना है। साध्वी प्रियवंदा ने कहा कि धाकड़ में काम करने की ललक है युवा है जोश है। जब हमारा चातुर्मास शिशोदा में था तब यह युवक परिषद के अध्यक्ष थे और छोटे से गांव में भी लगन के साथ काम किया था और अब हम कांदिवली में हैं तो यह फाउंडेशन के अध्यक्ष बने हैं। साध्वी प्रेरणाश्री साध्वी मृदुयशा एवं साध्वी रिद्धियशा भी उपस्थित थे।
धाकड़ ने अपनी जीत का श्रेय युवा शक्ति को दिया। साथ ही भवन के विस्तार व गुरु के सपनों को साकार करने और साधु साध्वियो की सेवा पर बात रखी। नरेंद्र तातेड ने कार्यों में सहयोग देने की बात कही।
इस अवसर पर भीखम चंद नाहटा विनोद कच्छारा सुनील कच्छारा ख्यालीलाल तातेड भवरलाल कर्णावट रमेश कुमार धाकड अशोक तलेसरा मानक धींग अर्जुनलाल चौधरी सोहनलाल धाकड जगदीश परमार शांतिलाल कोठारी कैलाश बापना महेंद्र कच्छारा
सुरेंद्र कोठारी प्यारचंद मेहता भवरलाल बापना जगदीश उमरिया सुरेंद्र कच्छारा दलपत बाबेल नवरतन गन्ना जगदीश परमार राकेश कोठारी विष्णु बापना नरेंद्र बांठिया शांतिलाल सोलंकी पारस परमार मोडीलाल बापना बाबूलाल समदरिया संदीप कोठारी महेश बाफना रिकू बाफना नरेश चपलोत राजेंद्र मुथा ललित परमार प्रकाश आच्छा संजय परमार मनोज मादरेचा प्रेम दुग्गड प्रकाश दुग्गड कमलेश बोहरा मदनलाल सिरोहियां अशोक धाकड सुनील इंटोदिया प्रकाश आच्छा प्रवीण बापना सुंदर लाल परमार पंकज जैन विनीत सुराना विनोद धाकड अशोक परमार किशन धाकड मनीष बापना भगवती धाकड अशोक बापना मीठालाल धाकड दिनेश परमार प्रकाश दुग्गड नितेश धाकड मंगल सियाल राकेश कोठारी देवीलाल श्रीश्रीमाल पवन ओस्तवाल संजय बडोला मनीष कोठारी भीमराज कच्छारा जवरीमल नौलखा अरविंद धाकड डालचंद डागलिया गणेश धाकड अर्जुन धाकड अर्जुनलाल लोढ़ा राजेश धाकड ख्यालीलाल कोठारी कंकू धाकड इंद्रा धाकड रेखा परमार सीमा धाकड अजीत धाकड उपस्थित रहे।
Editorial

Editorial

Next Story