sanjay shirsat
प्रातःकाल संवाददाता मुंबई। शिवसेना (Shivsena) के शिंदे गुट (Shinde group) के विधायक संजय शिरसाट (Sanjay Shirsat ) ने रविवार को महा विकास अघाड़ी (Maha Vikas Aghadi) पर के बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महा विकास अघाड़ी आज विफल हो गई है क्योंकि गठबंधन में अब तक सीट शेयरिंग को लेकर सुलह नहीं हो पाई है। शिरसाट ने कहा है कि ये गठबंधन टिकेगा नहीं। कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय शिरसाट ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि नाना पटोले (Nana Patole) का अपना अस्तित्व कम होता जा रहा है। उन्हें देखना चाहिए कि पार्टी में उनकी कितनी जगह है। उन्होंने कहा कि तीन बजे तक निर्णय लेने का समय देने से काम नहीं चलता। आप निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि अघाड़ी में एकता नहीं है। मैं पहले से ही कह रहा हूंकि अघाड़ी का गठबंधन ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है और इसका सबूत आपको अगले एक-दो दिन में मिल जाएगा।
संजय राउत को लिया आड़े हाथ
इस दौरान शिंदे गुट के नेता ने उद्धव गुट के संजय राउत को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि संजय राउत कांग्रेस के किचन कैबिनेट में हैं, वे जल्द ही जेल जायेंगे। हर कोई संजय राउत की आलोचना कर रहा है। उन्होंने कहा कि संजय राउत अघाड़ी को तोड़ने के लिए काम कर रहे है। शिरसाट ने यह भी कहा कि कई लोग हमारे संपर्क में हैं। शिरसाट ने कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले संजय निरुपम के शिंदे गुट में शामिल होने के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए शिरसाट ने कहा कि संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने जाएंगे, उन्हें पार्टी में आने दीजिए, फिर हम इस बारे में बात करेंगे।
Editorial

Editorial

Next Story