Ramnavami - PM Modi
नवादा (एजेंसी)। लोकसभा चुनाव (Loksabha elections) के माहौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) बिहार के नवादा पहुंचे। यहां पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन (India Alliance) पर निशाना साधा और इसके साथ ही भाजपा सरकार (BJP Government) के कार्यकाल में हुए कामों को गिनाया।
प्र.म. मोदी ने इंडि ब्लॉक के नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि वे कहते हैं कि मोदी का गारंटी देना ठीक नहीं है और इसपर बैन लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी का गारंटी देना गैरकानूनी है। प्र.म. मोदी ने कांग्रेस नेता के कथित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी गारंटी देता है क्योंकि मोदी की नीयत साफ है। मोदी इसलिए गारंटी देता है क्योंकि वो गारंटी पूरी करने के लिए मेहनत करता है। ।
राम मंदिर का निर्माण रोकने कांग्रेस आरजेडी ने वर्षों तक कोशिश की
पिछले दिनों आयोध्या में बनी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई, जिसमें विपक्ष के कई दलों ने हिस्सा नहीं लिया। ऐसे नेताओं पर निशाना साधते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि अयोध्या (Ayodhya) में रामलला (Ramlalla) का भव्य मंदिर बनेगा, आज राम मंदिर (Ram Mandir) का शिखर आसमान छू रहा है। जो पांच सौ वर्षों में नहीं हो पाया, जिस राम मंदिर के निर्माण को रोकने की कांग्रेस और राजद ने वर्षों तक कोशिश की, वो बन कर तैयार हो गया। देशवासियों के पैसों से मंदिर बना है, देशवासियों ने बनाया है। विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए प्र.म. मोदी ने कहा कि इनकी क्या दुश्मनी है प्रभु राम, अयोध्या और हमारी विरासत से कि इन्होंने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का विरोध किया। इतना ही नहीं, इनके मन में इतना जहर भरा है कि उनकी पार्टी के कुछ लोग प्राण प्रतिष्ठा में आ गए, तो उनको 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया। राम नवमी आ रही है, ये पाप करने वालों को भूलना मत। उन्होंने विपक्षी दलों को लेकर आगे कहा कि ये भी जानते हैं कि अगर मोदी की गारंटी ऐसे ही चलती रही, तो इनके वोट बैंक की दुकान बंद हो जाएगी, इसलिए ये लोग मोदी की गारंटी का विरोध कर रहे हैं। इंडिया ब्लॉक के पास ना विजन है और ना विश्वसनीयता है। दिल्ली में एक साथ खड़े होते हैं और अलग-अलग राज्यों में एक-दूसरे को गाली देते हैं।
मोदी मौज करने के लिए नहीं पैदा हुआ
मोदी ने कहा कि जब तक गरीबी दूर नहीं कर लूंगा, चैन से नहीं सोऊंगा। 10 सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं, जब हौंसले बुलंद होते हैं, नीयत साफ होती है, तो लोगों को उसका लाभ मिलता है। मोदी मौज करने के लिए नहीं पैदा हुआ है, मेहनत करने के लिए ही जन्मा है। वो भी 140 करोड़ देश वासियों के लिए। मल्लिकार्जुन खड़गे को निशाने पर लेते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहते हैं कि राजस्थान में आकर मोदी 370 की बात क्यों करते हैं, ये सुन कर मुझे बहुत शर्म आई, क्या जम्मू-कश्मीर हमारा नहीं है? राजस्थान की धरती के वीर परिवार कश्मीर की रक्षा के लिए शहीद होकर लौटे हैं।
मोदी देश से गरीबी खत्म करने के मिशन में
नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोदी देश से गरीबी खत्म करने के मिशन में जुटा है। मैं भी आप की ही तरह गरीबी को जीकर यहां आया हूं। मैं कभी भूल नहीं सकता कि 2014 से पहले देश में क्या स्थिति थी । करोड़ो देशवासी कच्चे घरों में रहने को मजबूर थे या बेघर थे, खुले में शौच के लिए मजबूर था, गरीब का राशन बिचौलिए खा जाते थे, अस्पताल में इलाज के लिए गरीब को दर-दर भटकना पड़ता था। गरीब का बेटा मोदी, गरीब का सेवक है। जब तक घर-घर की गरीबी दूर नहीं कर लूंगा, चैन से नहीं बैठूंगा। प्र.म. मोदी ने कहा कि आगे कहा कि बीते दस सालों में गरीब के कल्याण का जो काम हुआ वो, आजादी के 6 दशकों में भी नहीं हुआ था। दस सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। जब नीयत साफ और हौसले बुलंद होते हैं, तो नतीजे मिलते हैं।
Next Story