✕
जूलरी कारोबारी पर 3.55 करोड़ की ठगी का आरोप, ईओडब्ल्यू ने दर्ज किया मामला
By EditorialPublished on
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने दक्षिण मुंबई के एक जयपुर ज्वेल्स ग्लोबल लि. (Jaipur Jewels Global Ltd.) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ईओडब्ल्यू (EOW) ने एक कारोबारी से 3.55 करोड़ रुपये की ठगी ( fraud) के आरोप में यह मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी जूलरी कारोबारी ने सालाना 9 फीसदी की दर पर ब्याज देने के आश्वासन पर 3.55 करोड़ रुपये की जूलरी ली थी। अब इस जूलरी (Jewelery) की मौजूदा कीमत 6.82 करोड़ रुपये हो गई है और लागू ब्याज के तौर पर 4.89 करोड़ रुपये जोड़कर कुल बकाया रकम 11.71 करोड़ रुपय

x
मुंबई। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने दक्षिण मुंबई के एक जयपुर ज्वेल्स ग्लोबल लि. (Jaipur Jewels Global Ltd.) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ईओडब्ल्यू (EOW) ने एक कारोबारी से 3.55 करोड़ रुपये की ठगी ( fraud) के आरोप में यह मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी जूलरी कारोबारी ने सालाना 9 फीसदी की दर पर ब्याज देने के आश्वासन पर 3.55 करोड़ रुपये की जूलरी ली थी। अब इस जूलरी (Jewelery) की मौजूदा कीमत 6.82 करोड़ रुपये हो गई है और लागू ब्याज के तौर पर 4.89 करोड़ रुपये जोड़कर कुल बकाया रकम 11.71 करोड़ रुपये हो गयी है। हेजल मर्केंटाईल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक तथा दक्षिण मुंबई में नेपियन सी रोड के निवासी नितिन दिदवानिया (49) ने जयपुर ग्लोबल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित नाहेटा के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में शिकायतकर्ता दिदवानिया की कंपनी मेटल्स और ऑइल्स के एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट का कारोबार करती है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में मलबार हिल पुलिस में जून 2017 में एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी। दरअसल शिकायतकर्ता नितिन ने नाहेटा की जूलरी स्टोर से 3.55 करोड़ रुपये कीमत की 24 कैरेट गोल्ड की 12,128 ग्राम जूलरी खरीदी थी। कुछ दिन बाद नाहेटा ने शिकायतकर्ता से संपर्क किया और उसे यह जूलरी अपने घर में रखने की बजाये नाहेटा की कंपनी में इनवेस्ट कर मुनाफा कमाने की पेशकश की थी। नाहेटा ने शिकायतकर्ता को उस गोल्ड जूलरी पर 9 फीसदी सालाना रिटर्न का आश्वासन दिया था। लेकिन नाहेटा ने वादे के मुताबिक कोई ब्याज नहीं दिया और कारोबार की मंदी का रोना रोता रहा। आखिरकार साल 2022 में नाहेटा ने शिकायतकर्ता को 10 करोड़ रुपये के पोस्ट डेटेड चेक दिये। बाद में जून 2023 में नाहेटा ने 100 ग्राम गोल्ड बार शिकायतकर्ता को लौटाया। लेकिन जो चेक नाहेटा ने दिये थे वे सभी बाउंस हो गये। आखिरकार शिकायतकर्ता ने नाहेटा के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया। अब ईओडब्ल्यू इस मामले की जांच में जुटी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
