✕
दिल की धड़कन अचानक बढ़ा सकती है विटामिन बी12 की कमी
By EditorialPublished on
शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिंस (Vitamins) और न्यूट्रिएंट्स ( Nutrients) का बैलेस होना बेहद जरूरी है। अगर कोई भी पोषक तत्व कम हो जाता है तो इसका असर बॉडी पर दिखाई देने लगता है। विटामिन बी 12 (Vitamin B12 ) भी शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसकी कमी कई गंभीर समस्याओं को पैदा कर सकती है। दिल की धड़कन अचानक बढ़ जाना, पीलिया जैसे लक्षण इस विटामिन की कमी से नजर आते हैं। शरीर में विटामिन बी 12 की कमी हो जाने पर हर वक्त कमजोरी और थकान महसूस होती है। शरीर में विटामिन बी12 कम होने पर कुछ खास लक्षण नजर आते ह

x
शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिंस (Vitamins) और न्यूट्रिएंट्स ( Nutrients) का बैलेस होना बेहद जरूरी है। अगर कोई भी पोषक तत्व कम हो जाता है तो इसका असर बॉडी पर दिखाई देने लगता है। विटामिन बी 12 (Vitamin B12 ) भी शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसकी कमी कई गंभीर समस्याओं को पैदा कर सकती है। दिल की धड़कन अचानक बढ़ जाना, पीलिया जैसे लक्षण इस विटामिन की कमी से नजर आते हैं। शरीर में विटामिन बी 12 की कमी हो जाने पर हर वक्त कमजोरी और थकान महसूस होती है। शरीर में विटामिन बी12 कम होने पर कुछ खास लक्षण नजर आते हैं, जिन्हें अनदेखा नहीं करना चाहिए।
विटामिन बी 12 की कमी के संकेत
दिल की धड़कन हार्ट बीट का बढ़ना आमतौर पर दिल से जुड़ी बीमारियों का संकेत माना जाता है, लेकिन ऐसा विटामिन बी 12 कम होने की वजह से भी हो सकता है। दिल तेजी से धड़कने के पीछे की वजह शरीर में RBC की कमी होना भी हो सकता है जो कि विटामिन बी12 कम वहोने से पैदा होती है।
पीलिया - स्किन हमारे शरीर में होने वाले कई बदलावों को बयां कर देती है। अगर बॉडी में अंदर से कोई परेशानी है तो स्किन से उसका संकेत मिल सकता है। शरीर में अगर विटामिन बी 12 कम हो जाता है तो उससे पीलिया (Jaundice) होने का रिस्क बढ़ जाता है।
थकान कमजोरी विटामिन बी 12 का लेवल अगर शरीर में कम हो जाता है तो इससे दिनभर थकान बनी रहती है। शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसा पूरे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई करने वाले RBC की कमी की वजह से होता है।
सांस में दिक्कत विटामिन बी12 की कमी का एक बड़ा लक्षण हैं सांस लेने में दिक्कत का सामना करना। कई लोगों को विटामिन बी12 की कमी होने पर सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगती है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
याददाश्त - आप पहले के मुकाबले अब ज्यादा चीजें भूलने लगे हैं। आपको अगर चीजें याद रखने में ज्यादा दिक्कत महसूस होने लगी है तो ऐसा विटामिन बी12 की कमी के चलते भी हो सकता है। इस विटामिन की कमी मेमोरी लॉस के साथ ही डिमेंशिया, अल्जाइमर जैसी गंभीर समस्याएं ला सकती है।

Editorial
Next Story
Related News
X
