Ravi Kishan

कॉमेडी ड्रामा (Comedy Drama) वेब सीरीज (Web Series) 'मामला लीगल है (maamala leegal hai) का पहला सीजन 1 मार्च 2024 को रिलीज हुआ था। वहीं रवि किशन (Ravi Kishan) की इस वेब सौरोज को लोगों की तरफ से काप्ने प्यार मिला था। इसी बीच सौजन 1 के बाद अब रवि किशन अपनी टोली के साथ दूसरे सीजन में तहलका मचाने के लिए वापस लौट रहे हैं। दरअसल, पहले सीजन के एक महीने के अंदर ही 'मामला लीगल है' के मेकर्स ने दूसरे सीजन का अनाउंसमेंट कर दिया हैं। वहीं इस सीरिज के पहले सीजन में अनंत जोशी, निधि बिष्ट और रवि किशन मुख्य भूमिका में नजर आए थे और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ये सीरिज 1 मार्च 2024 को रिलीज हुई थी। इस सीजन में कलाकारों की खूच सहारना की गई थी और सीरिजको भी काफी पसंद किया गया था। इसके साथ ही नेटफ्लिक्स ने 4 अप्रैल को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम
(Instagram)
अकाउंट पर एक चीडियो शेयर किया है। जिसमें 'मामला लीगल हैं' के दूसरे सीजन की झलक देखने को मिल रहा है।
वहीं इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है कि "हंसता हुआ चकील सबसे बेस्ट दिखता है, इसीलिए पटपड़गंज के क्यूटीएस लौट रहे हैं और मामला लीगल है दूसरे सीजन के लिए लौट रहा है, जल्द ही आ रहा है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।" बता दें, इस सीरीज की दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट सुनने के बाद फैंस काफी उत्साहित हो रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, नेटफ्लिक्स हमेशा मास्टरपीस बनाता है"। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "अब तक को बेस्ट सीरीज..... दूसरे सीजन के लिए बहुत उत्साहित हैं। 'मामला लीगल है' के पहले सीजन की बात करें, तो इस सीजन में वकील वीडी त्यागी के रूप में रवि किशन कानूनी प्रणाली में अपने दांव पेंच से खामिया तलाशते हुए नजर आए थे।
Editorial

Editorial

Next Story