✕
राहुल का पसंदीदा थाईलैंड
By EditorialPublished on
कांग्रेस (Congress) की ओर से लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के लिए घोषणा पत्र जारी किया गया है। इसमें 5 न्याय देने का वादा किया है और उसके तहत 25 गारंटियों का ऐलान किया है। इस बीच कांग्रेस का न्याय पत्र आते ही भाजपा ने उस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा (BJP) ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो में विदेश की तस्वीरें छापी गई हैं। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मेनिफेस्टो में वाटर मैनेजमेंट के नाम पर जो तस्वीर छापी गई है, वह अमेरिका के न्यूयॉर्क में बहने वाली बफैलो नदी की है। इस दौरान सुधांशु

x
नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस (Congress) की ओर से लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के लिए घोषणा पत्र जारी किया गया है। इसमें 5 न्याय देने का वादा किया है और उसके तहत 25 गारंटियों का ऐलान किया है। इस बीच कांग्रेस का न्याय पत्र आते ही भाजपा ने उस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा (BJP) ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो में विदेश की तस्वीरें छापी गई हैं। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मेनिफेस्टो में वाटर मैनेजमेंट के नाम पर जो तस्वीर छापी गई है, वह अमेरिका के न्यूयॉर्क में बहने वाली बफैलो नदी की है। इस दौरान सुधांशु त्रिवेदी ने सवाल भी पूछा कि यह तो एक यक्ष प्रश्न बन जाएगा कि ऐसा किसने किया। उन्होंने कहा कि इससे पहले यही एक सवाल था कि कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड के अकाउंट से किसने ट्वीट कर दिया। अब कांग्रेस यह कैसे पता लगाएगी कि उसके घोषणा पत्र में किसने विदेश की तस्वीरें छाप दीं और किसने भेजी थीं। इसके आगे त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की पसंदीदा जगह थाईलैंड (Thailand) की तस्वीर भी पर्यावरण सेक्शन में छपी है। आखिर यह पूरा मेनिफेस्टो किसने तैयार किया है। भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस के वादों पर भी सवाल उठा दिया।
Next Story
Related News
X

