Pratahkal-umudlata Maharaj-Chaturmas-Dombivali-Mewad Sangh
मुंबई । मेवाड़ संघ (Mewad Sangh) के अंतर्गत डोंबिवली (Dombivali) में महासती डॉ कुमुदलता मसा, डॉ महाप्रज्ञा, डॉ पदमकीर्ति, राजकीर्ति मसा के वर्षावास की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उपसंघ के साधना सदन मे शुक्रवार को एक अनौपचारिक बैठक का आयोजन किया गया। चातुर्मास (Chaturmas) समिति अध्यक्ष विमल डांगी ने कहा कि वर्षावास की घोषणा से संघ के श्रावक श्राविकाओं व मुंबई व आसपास के सभी संघों में ख़ुशी की लहर छायी हुई है। संघ अध्यक्ष बंसतीलाल चपलोत ने कहा कि चातुर्मास को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंत्री मनोज कागरेचा ने कहा कि संघ सदस्य महासती से उनके मुंबई प्रवेश से लेकर डोंबिवली आगमन तक की व्यवस्थाओं से अवगत करा मार्गदर्शन लेंगे। तैयारी में संघ कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र मादरेचा, चातुर्मास समिति मंत्री आनंद बडोला, कोषाध्यक्ष भावेश बोलिया, राजेंद्र चपलोत, लादूलाल गोखरु, राकेश चपलोत, महावीर सुराणा, देवीलाल बोहरा, लक्ष्मीलाल लोढ़ा, कालूलाल हिंगड़, लोकेश कागरेचा, राजेश बदामा, राकेश पालरेचा, भेरूलाल ओस्तवाल, आशीष बोहरा, नरेंद्र राजावत, गौतम बाबेल, कार्यकारिणी पदाधिकारी व सदस्यों की टीम जुटी है।

Editorial

Editorial

Next Story