rcb
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। जयपुर (Jaipur) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में 6 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (Royal Challengers Bangalore) से होगा। राजस्थान रॉयल्स टीम के सभी खिलाड़ी हाल ही में जयपुर के पास सांभर कस्बे (sambar town) के एक गांव में पहुंचे। जहां टीम ने महिला सशक्तीकरण (women empowerment) के लिए आयोजित एक्टिविटी में हिस्सा लिया। सभी खिलाड़ि‌यों ने गांव की महिलाओं के साथ घरेलू काम किए। टीम के कप्तान संजू सैमसन, स्पिनर युजवेंद्र चहल और अन्य खिलाड़ियों ने बाटी बनाना सीखा। प्लेयर्स ने महिलाओं के साथ बैठकर चूल्हे के सामने बाटियां बनाई। तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट
(Trent Boult)
और रियान पराग (Ryan Parag) मटके में पानी भरकर सिर पर उठाते नजर आए। कुछ खिलाड़ी तालाब से पानी निकालकर मटके भरते दिखे। संजू सैमसन ने पौधे भी लगाए। इसके लिए वे फावड़े से मिट्टी खोदते भी नजर आए।
ईंट-सीमेंट से बनाई क्यारियां
राजस्थान रॉयल्स फाउंडेशन की इस पहल के दौरान सभी प्लेयर उत्साह से लबरेज नजर आए। खिलाड़ियों ने ईंट-सीमेंट से पौधों के लिए क्वटियां भी बनाई। इसके लिए सीमेंट और बजरी का मिक्स भी खुद तैार किया।
Editorial

Editorial

Next Story