✕
मसाज के लिये घर आई महिलासाढ़े चार लाख के आभूषण लेकर फरार
By EditorialPublished on
गोरेगांव (Goregaon) में एक जूलर (jeweler) ने अपनी बीमार और बूढी मां की बेहतरी के लिये उपचार के तहत उनकी मालिश - मसाज (massage ) के लिये एक महिला को नियुक्त किया था। मसाज करने के लिये आई यह महिला उनकी बीमार मां के बदन के करीब साढ़े चार लाख के स्वर्णाभूषण लेकर फरार हो गई। गोरेगांव पुलिस में इस बाबत मामला दर्ज कराया गया है।

x
मुंबई। गोरेगांव (Goregaon) में एक जूलर (jeweler) ने अपनी बीमार और बूढी मां की बेहतरी के लिये उपचार के तहत उनकी मालिश - मसाज (massage ) के लिये एक महिला को नियुक्त किया था। मसाज करने के लिये आई यह महिला उनकी बीमार मां के बदन के करीब साढ़े चार लाख के स्वर्णाभूषण लेकर फरार हो गई। गोरेगांव पुलिस में इस बाबत मामला दर्ज कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, गोरेगांव पश्चिम में सुभाष की जूलरी शॉप है। 26 मार्च को उनकी शॉप में आई सोनल नाम की महिला ने दो कंगन देकर पती के लिये ब्रेसलेट बनवाने के बारे में बातचीत की। जूलर सुभाष ने कंगन का वजन कर ब्रेसलेट का खर्च उसे बताया। बातचीत में जूलर ने उसे महिला ने बताया कि वह मालिश, एक्युप्रेशर और विविध पद्धतियों से मालिश कर उपचार करती है। सुभाष ने 84 साल की पक्षाघात से पीड़ित अपनी बूढी मां की सेहत के लिये उपचार के बारे में उस महिला से पूछताछ की। महिला ने आश्वस्त किया कि उसके विविध किस्म के उपचार और मालिश से पक्षाघात में काफी राहत मिलेगी। सुभाष अपनी मां के लिये काफी उपचार कर चुके थे और कुछ फायदा नहीं था सो उन्होंने महिला से अपनी मां की मालिश और उपचार के लिये कहा। महिला ने तत्काल रजामंदी दे दी।
सोनल जूलर सुभाष के गोरेगांव स्थित घर आकर मालिश करने लगी। तीन दिन नियमित आकर उसने जूलर की मां की मालिश की और और चौथे दिन मालिश कर वह हड़बड़ी में जूलर के घर से निकल गई। सोनल के जाने के बाद जूलर की पत्नी ने जब अपनी सास के बेडरूम में जाकर देखा तो वो सो रहीं थीं। लेकिन उनके बदन पर के आभूषण नदारद थे। सास को जगाकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि सोनल ने मालिश में दिक्कत के कारण स्वर्णाभूषण निकालकर अलग रखने को कहा था। कुछ ही देर में साफ हो गया कि स्वर्णाभूषण गायब हो गये हैं। सुभाष ने तत्काल सोनल से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। जूलर ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज की। गोरेगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरु कर दी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
