Deepika Padukone's song
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच एक्ट्रेस दीपिका को एकेडमी अवॉर्ड्स (Academy Awards) ने एक सरप्राइज दिया है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) स्टारर 'बाजीराव मस्तानी' (Bajirao Mastani) का दीवानी मस्तानी गाने (Deewani Mastani song) का म्यूजिक वीडियो शेयर कर फिल्म के बारे में कुछ डिटेल्स शेयर की हैं, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैंस के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को 2024 में 9 साल पूरे होने वाले हैं। इस बीच अब द एकेडमी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने अपने पेज इस फिल्म के मोस्ट पॉपुलर गाने दीवानी मस्तानी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दीपिका पादुकोण का डांस देखने को मिल रहा है। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के नजर जो तेरी लागी मैं दीवानी हो गई... गाने ने 9 साल पूरे होने के पहले एक नया इतिहास रच दिया है। द एकेडमी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉलीवुड अभिनेत्री के दीपिका पादुकोण फेमस गाने 'दीवानी मस्तानी' का वीडियो अपने पेज पर साझा करते हुए लिखा, श्रेया घोषाल ने ये गाया गया है।
वहीं 'दीवानी मस्तानी' फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' का एक हिट ट्रैक है, जिसमें रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा सह-कलाकार थे। इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में जल्दी ही पिता बनने वाले रणवीर सिंह ने भी रिएक्ट किया है।
Editorial

Editorial

Next Story