Pratahkal-Navi Mumbai-Patel Dangi Samaj

मुंबई । नवी मुंबई (Navi Mumbai) पटेल डांगी समाज (Patel Dangi Samaj) द्वारा भजन, कीर्तन, सत्संग व महाप्रसाद का आयोजन पनवेल (Panvel) में किया गया। महंत शिवानंद गिरि, दत्तगिरि बावजी और रामानुज पुरी महाराज का सान्निध्य रहा। इस दौरान पनवेल, कामोठा और कलंबोली के प्रवासियों की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम में पनवेल विधायक प्रशांत ठाकुर उपस्थित रहे। इस दौरान सवाईलाल पटेल पनवेल, तेजपाल रूपलाल, कामोठा पटेल समाज अध्यक्ष देवीलाल पटेल ओरवाडिया, वालाराम कलंबोली, गींगला उप सरपंच नाथूलाल कोलावत, गातोडजी भक्त मंडल के अध्यक्ष रमेश सुथार, करवांदिया भैरव मित्र मंडल के कार्यकर्ता और माँ कुलदेवी संस्थान के अध्यक्ष लालूराम पटेल की उपस्थिति में भजनो की प्रस्तुति हुई। भजन गायक हरी ओम समेत शंकरपुरी बावजी करावली और नारायण महाराज ने भजन सुनाए, जिससे प्रवासी भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भजन, सत्संग और महाप्रसाद का लाभ लिया। कार्यक्रम में मुंबई समेत ठाणे, कल्याण, भायंदर और वसई विरार और मेवाड़ से भी भक्तों की उपस्थिति रही। केवराज पटेल ने बताया कि आए हुए गुरु भगवंतों के आशीर्वाद लेने प्रवासियों में काफी आतुरता देखी गई और भजनों की धुन पर लोग थिरकने लगे। समाज के कार्यकर्त्ता भी व्यवस्था में तत्पर रहे।

Next Story